लाइव न्यूज़ :

Samsung Galaxy S10 Lite Vs Galaxy Note 10 Lite: जानिए कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए है सबसे बेहतर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 07:05 IST

Samsung कंपनी Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को पेश करके अपने मिड-रेंज सेगमेंट को और भी मजबूत बना रही है। इन दोनों हैंडसेट को भारत में हाल ही में एक ही कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Open in App

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने हाल ही में भारतीय मार्केट में दो हैंडसेट्स लॉन्च किए गए हैं। एक Galaxy Note 10 Lite और दूसरा Galaxy S10 Lite है। सैमसंग के पास पहले से ही बजट सेगमेंट के लिए अपनी गैलेक्सी एम सीरीज है। जबकि गैलेक्सी ए मिड रेंज और प्रीमियम सेगमेंट के लिए गैलेक्सी एस / नोट सीरीज है।

Samsung कंपनी Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को पेश करके अपने मिड-रेंज सेगमेंट को और भी मजबूत बना रही है। इन दोनों हैंडसेट को भारत में हाल ही में एक ही कीमत पर लॉन्च किया गया था। Galaxy S10 Lite की कीमत 39,999 रुपये है, जबकि  Galaxy Note 10 Lite 6जीबी रैम की कीमत 38,999 रुपये और 8जीबी रैम मॉडल की कीमत 40,999 रुपये है।

Samsung ने इन्हें कई खास फीचर्स के साथ पेश किया है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत में लगभग 1000 रुपये का ही अंतर है। ऐसे में यूजर्स इस बात को लेकर जरूर कन्फ्यूज होंगे कि आखिर दोनों फोन्स में अलग क्या है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे इन दोनों स्मार्टफोन्स में से आपके लिए कौन-सा बेहतर है।

डिस्प्लेSamsung Galaxy S10 Lite में सुपर एमोलेड प्लस Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। यह 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस स्क्रीन के साथ आता है। फोन का पिक्सल रेजोल्यूशन 2400×1080 है। इसमें पंच-होल डिस्प्ले मौजूद है। साथ ही HDR10+ सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं, Galaxy Note 10 Lite की बात करे तो इसमें Infinity-O Super AMOLED एज टू एज डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2400 है। इसकी स्क्रीन मे 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस सेगमेंट में देखा जाए तो ये दोनों ही फोन्स लगभग एकहि जैसे हैं। किसी भी फोन को कम या ज्यादा कहना गलत होगा।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेजप्रोसेसर, रैम और स्टोरेज कि बात करे तो Samsung Galaxy S10 Lite में 8जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है।  Galaxy Note 10 Lite में 6जीबी/8जीबी रैम ऑप्शन और Exynos 9810 प्रोसेसर  है। ये दोनों स्मार्टफोन 128जीबी रैम और 1TB तक के माइक्रो एसडी कार्ड सपॉर्ट के साथ आते हैं।

कैमराSamsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इन दोनों डिवाइसेज में काफी फर्क नजर आता हैं। Galaxy S10 लाइट में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसप  है। बात अगर Galaxy Note 10 Lite की करें तो इसके रियर में 12 मेगापिक्सल के तीन कैमरे लगे हुए हैं। सेल्फी के लिए इन दोनों स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

बैटरीइन दोनो ही स्मार्टफोनों की  बैटरी 4500mAh के साथ आती हैं पर दोनों में दी गई चार्जिंग टेक्नॉलजी में फर्क है। Galaxy S10 Lite में कंपनी  45 वॉट की फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी दे रही है, वहीं  Galaxy Note 10 Lite में 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आता है।

कीमतअगर दोनो ही स्मार्टफोनों की कीमत की बात करें तो Galaxy Note 10 Lite की  कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, Galaxy S10 Lite 39,999 रुपये की कीमत के साथ आता है।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीसैमसंगस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए