लाइव न्यूज़ :

भारत में कल लॉन्च होगा Samsung Galaxy A7 (2018), ट्रिपल रियर कैमरा से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 24, 2018 13:17 IST

Samsung Mobile India ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज से Galaxy A7 (2018) के लॉन्च की जानकारी दी है। इस फोन को मंगलवार को नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे होने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में 6 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले हैकंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है जो तीन रियर कैमरे के साथ आता हैयह स्मार्टफोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Galaxy A7 (2017) का अपग्रेड वर्जन है

नई दिल्ली, 24 सितंबर: साउथ कोरियन कंपनी Samsung ने पिछले हफ्ते ही ग्लोबल मार्केट में अपना Samsung Galaxy A7 (2018) को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। सैमसंग के गैलेक्सी ए7 को भारत में 25 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह स्मार्टफोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Galaxy A7 (2017) का अपग्रेड वर्जन है।

Samsung Galaxy A7 (2018) कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है जो तीन रियर कैमरे के साथ आता है। स्मार्टफोन के दूसरे खासियतों की अगर बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में 6 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले, डॉल्बी एटमस ऑडियो टेक्नोलॉजी, फिंगरप्रिंट सेंसर और 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

वहीं, ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने अपने वेबसाइट पर एक टीजर जारी किया है। जारी किए गए टीजर में सैमसंग के लॉन्च की तारीख से पर्दा उठा दिया गया है। इसके अलावा फोन में होने वाले कुछ खास स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। माइक्रोसाइट में सैमसंग के इस फोन के पतले बेजल वाला डिस्प्ले की झलक मिलती है और साथ में बेहतर कैमरे का भी दावा किया गया है। पेज से एआर इमोजी फीचर की भी पुष्टि होती है।

दूसरी तरफ, Samsung Mobile India ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज से Galaxy A7 (2018) के लॉन्च की जानकारी दी है। इस फोन को मंगलवार को नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे होने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy A7 (2018) कीमत

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। सैमसंग ने बताया है कि यह चुनिंदा यूरोपीय और एशियाई मार्केट में उपलब्ध होगा। खबर है कि इसे ग्लोबल मार्केट में करीब 30,000 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung Galaxy A7 (2018) स्पेसिफिकेशन

इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा - 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। ड्यूल-सिम Samsung Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में तीन रियर कैमरे हैं। इस सेटअप में एक 24 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इन दोनों सेंसर का साथ निभाता है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर, एलईडी फ्लैश, सेल्फी फोकस और प्रो लाइटनिंग मोड से लैस है।

Samsung Galaxy A7 (2018) के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओेएलटीई, ड्यूल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, बाइडू और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 3300 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.8x76.8x7.5 मिलीमीटर है और वजन 168 ग्राम। गैलेक्सी ए7 (2018) में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल