लाइव न्यूज़ :

Samsung Days Sale:स्मार्टफोन्स पर मिल रहे भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 18, 2018 14:37 IST

4 दिनों तक चलने वाली Samsung Days Sale में सैमसंग के ना सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि बाकी कई प्रोडक्ट्स पर छूट मिल रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जून: ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon एक बार फिर धमाकेदार सेल के साथ हाजिर हुआ है। अमेजन ने अपने वेबसाइट पर Samsung Days Sale का आयोजन किया है। यह सेल 18 जून से शुरू हो गई है जो कि 21 जून तक चलेगी। सैमसंग डे सेल में कंपनी के कई स्मार्टफोन पर शानदार छूट मिल रही है।

4 दिनों तक चलने वाली इस सेल में सैमसंग के ना सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि बाकी कई प्रोडक्ट्स पर छूट मिल रही है। इस सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले छूट की अगर बात करें तो Samsung के On सीरीज और Samsung Galaxy के A सीरीज पर डिस्काउंट मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन पर मिल रही कितनी छूट...

ये भी पढ़ें- 5G नेटवर्क भारत में साल 2022 तक देगा दस्तक, 5 गुना खर्च होगा डेटा- रिपोर्ट

* Samsung galaxy On7 prime के 3 जीबी वेरिएंट वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 10,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की असली कीमत 12,990 रुपये है।

* वहीं, 7,990 रुपये वाले Samsung Galaxy on5 Pro की कीमत 6,290 रुपये रखी गई है। इसके अलावा, अगर आप City Bank और ICICI बैंक के यूजर हैं तो कार्ड से खरीदारी करने भी कैशबैक मिलेगा।

* सेल में सैमसंग के A सीरीज के स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसी के तहत हाल ही में लॉन्च हुए 6 GB रैम वाला Samsung galaxy A8+ फोन को 34,990 रुपये की जगह सिर्फ 27,990 में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा फोन पर 1000 रुपये का एक्सट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।

* ड्यूल कैमरा वाला Samsung Galaxy A6+ स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। वहीं, ICICI बैंक यूजर को खरीदारी करने पर 3000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस स्मार्टफोन को 25,990 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें- आपके लैपटॉप में भी नहीं होगी इतनी ज्यादा रैम, Asus ने लॉन्च किया 8 RAM वाला स्मार्टफोन

* स्मार्टफोन्स के अलावा कई और भी प्रॉडक्ट्स पर ऑफर्स मिलेंगे। Samsung Gear s3 फ्रंटिअर स्मार्टवॉच, Gear Sport स्मार्टवॉच भी असल कीमत से काफी कम दाम पर मिल रहे हैं। इसके अलावा Amazon की इस सेल में Samsung Galaxy J7 डूओ, Samsung Galaxy J7 Prime 2, Samsung Galaxy J4 के दोनों वेरिएंट्स पर भी छूट दी जा रही है।

टॅग्स :सैमसंगअमेजनस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की