लाइव न्यूज़ :

Reliance ने Jio Phone 2 किया लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगा सिर्फ 500 रुपये में फोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 5, 2018 14:48 IST

Jio Phone के बारे में बता करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि Jio Phone को अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने खरीदा है। इस फोन को यूजर्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देJio Phone 2 को भारतीय मार्केट में 15 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगाJio Phone 2 का डिज़ाइन ब्लैकबेरी से काफी प्रेरित लगता हैJio Phone 2 की कीमत है 2,999 रुपये

नई दिल्ली, 5 जुलाई: रिलायंस कंपनी की सलाना आम बैठक में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़ी घोषणाएं की है। मीटिंग के दौरान पिछले साल लॉन्च किए गए  Jio Phone का अपग्रेड वर्जन Jio Phone 2 को लॉन्च किया गया है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और बेटे आकाश अंबानी ने जियो फोन से जुड़े नए फीचर्स का ऐलान किया।

फोन के बारे में जानकारी देते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि फोन को डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के लिहाज से अपग्रेड किया गया है। जियो फोन 2 में यूजर्स को 3 बड़े पॉपुलर ऐप्स WhatsApp, Facebook और YouTube इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, ये ऐप्स 15 अगस्त से Jio Phone यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे।

Jio Phone के बारे में मुकेश अंबानी ने बताया कि Jio Phone को अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने खरीदा है। इस फोन को यूजर्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Jio Phone 2 का डिजाइन ब्लैकबेरी से काफी प्रेरित लगता है। इसमें क्वर्टी कीपैड दिया गया है। बताया गया है कि मार्केट में जियो फोन और जियो फोन 2 एक साथ बिकते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Jio:यूजर्स अब फ्री में करेंगे वाई-फाई कॉल, फोन में fb,Whatsapp की भी सुविधा, हुए ये बड़े ऐलान

 Jio Phone 2 की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारतीय बाजार में Jio Phone 2 को 15 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत 2,999 रुपये होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने घोषणा किया कि 21 जुलाई से ग्राहक Jio Phone Monsoon Hungama ऑफर का उठा सकते हैं। इस ऑफर के तहत यूजर पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करके मात्र 500 रुपये में जियो फोन खरीद सकते हैं।

Jio Phone 2 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

जियो फोन 2 एक ड्यूल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। जरूरत पड़ने पर यूजर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 999 में Asus के इस दमदार लेटेस्ट स्मार्टफोन को आज है खरीदने का मौका, 5000mAh बैटरी से लैस

क्ववर्टीी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है। बता दें कि जियो ने हाल ही में जियो फोन के लिए Google Assistant को पेश किया था। अब जियो फोन में यूजर यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का भी मजा ले पाएंगे।

टॅग्स :जियो फोनरिलायंस जियोजिओमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की