लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट स्पीड के मामले में जियो फाइबर को पीछे छोड़ ये कंपनी रही टॉप पर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 16, 2019 17:30 IST

देश में जितने भी इंटरनेट देने वाली कंपनी हैं नेटफ्लिक्स उनकी ओर से दी जाने वाली स्पीड को मॉनिटर करता है। नेटफ्लिक्स की इस सर्विस का नाम Netflix ISP Index है। कंपनी इंटरनेट स्पीड डेटा को हर महीने जारी करती है।

Open in App
ठळक मुद्देनेटफ्लिक्स की इस सर्विस का नाम Netflix ISP Index हैदेश में जितने भी इंटरनेट देने वाली कंपनी हैं नेटफ्लिक्स उनकी ओर से दी जाने वाली स्पीड को मॉनिटर करता है

इंटरनेट स्पीड के लिए अभी तक जियो को टॉप पर माना जाता था। लेकिन इस बार रिलायंस जियोफाइबर (Reliance JioFiber) दूसरी कंपनियों से पिछड़ गई है। इस बात की जानकारी हाल ही में नेटफ्लिक्स की ओर से छपी एक रिपोर्ट से पता चला।

देश में जितने भी इंटरनेट देने वाली कंपनी हैं नेटफ्लिक्स उनकी ओर से दी जाने वाली स्पीड को मॉनिटर करता है। बता दें कि नेटफ्लिक्स कंपनियों के इंटरनेट स्पीड को केवल अपने प्लैटफॉर्म पर मौजूद कॉन्टेंट के स्ट्रीमिंग स्पीड के आधार पर तय करता है।

नेटफ्लिक्स की इस सर्विस का नाम Netflix ISP Index है। कंपनी इंटरनेट स्पीड डेटा को हर महीने जारी करती है। पिछले कुछ महीनों में इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। हाल ही में कंपनी ने अक्टूबर 2109 का डेटा जारी किया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक कौन सा इंटरनेट प्रोवाइडर सबसे ऊपर रहा आइए जानते हैं...

इंटरनेट स्पीड की बात करें तो अक्टूबर में इसमें बढ़ते हुए देखा गया है। हालांकि इससे कंपनियों के रैंक में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बार की रिपोर्ट में 7 स्टार डिजिटल टॉप पर रहा। कंपनी की इंटरनेट स्पीड 3.46Mbps से बढ़ाकर 3.74Mbps की है। पहले के मुकाबले इसे काफी बेहतर कहा जा सकता है।

वहीं, दूसरी तरफ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्पेक्ट्रा ने अपनी जगह बनाई है। स्पेक्ट्रा खासतौर से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सर्विस देता था, लेकिन कंपनी ने हाल ही में दूसरे शहरों में भी अपनी सर्विस देनी शुरू की है। स्पीड की बात करें यह पिछले महीने 3.43Mbps से बढ़कर 3.72Mbps रही।

जबकि तीसरे नंबर पर एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर सर्विस रही और इसकी स्पीड पिछले महीने 3.64 Mbps रही जो पिछली बार 3.37Mbps थी।

चौथे पायदान पर ACT फाइबरनेट और रिलायंस जियो फाइबर को जगह मिली है। ACT फाइबर नेट ने जहां अपनी स्पीड को 3.3 Mbps से बढ़ाकर 3.63 Mbps किया, वहीं जियो की स्पीड भी 3.23Mbps से बढ़कर 3.63Mbps रही।

टॅग्स :जियो गीगाफाइबरइंटरनेटएयरटेलनेटफ्लिक्सटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की