लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio, Airtel और Vodafone-Idea के ये हैं 50 रुपये से कम में बेस्ट डेटा पैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 16, 2019 13:11 IST

Reliance Jio vs Airtel vs Vodafone-Idea Prepaid plan under Rs. 50: इन डेटा पैक की वैलिटिडी आपके मौजूदा प्लान तक रहती है। यहां हम आपको रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के 50 रुपये से कम में मिलने वाले डेटा पैक के बारे में बता रहे हैं...

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स को 50 रुपये से कम में 28 दिन के लिए 3 जीबी डेटा मिलता हैवोडाफोन 50 रुपये से कम में दो डेटा पैक ऑफर करती है

इस समय सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio, Airtel और Vodafone-Idea के प्लान्स में बढ़ोत्तरी हो गई है लेकिन इसके बावजूद ये कंपनियां यूजर्स को कई सस्ते डेटा पैक ऑफर कर रही हैं। ये कंपनियां यूजर्स  के बढ़ते डेटा इस्तेमाल को देखते हुए ये ऑफर लाईं हैं। जिसमें यूजर्स को 50 रुपये से कम में 28 दिन के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है।

इन डेटा पैक की वैलिटिडी आपके मौजूदा प्लान तक रहती है। यहां हम आपको रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के 50 रुपये से कम में मिलने वाले डेटा पैक के बारे में बता रहे हैं...

Reliance Jio के 50 रुपये से कम वाले डेटा पैक

रिलायंस जियो कंपनी अपने यूजर्स को 50 रुपये से कम में दो डेटा पैक ऑफर करती है। इसमें आपको एक 11 रुपये वाला वाउचर मिलता है। इस पैक में यूजर्स को 400 एमबी  डेटा मिलेगा। इसके बाद आता है दूसरा डेटा पैक इसमें यूजर्स को 21 रुपये में 1 जीबी डेटा मिलता है।

इन दोनों पैक की वैलिटिडी आपके मौजूदा प्लान तक होगी। आप इन पैक को अपने मौजूदा अनलिमिटेड प्लान की वैलिडिटी तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी अपने यूजर्स को 51 रुपये वाला डेटा पैक भी ऑफर कर रही है। जिसमें यूजर्स को 3 जीबी डेटा मिलता है। इसमें में भी वहीं मौजूदा प्लान तक वैलिडिटी दी जाती है।

Vodafone के 50 रुपये से कम वाले डेटा पैक

वोडाफोन 50 रुपये से कम में दो डेटा पैक ऑफर करती है। इस पैक में कंपनी यूजर्स को एक 16 रुपये वाला डेटा पैक देती है। इसमें आपको 1 जीबी डेटा मिलता है और इसकी वैलिटिडी सिर्फ एक दिन की है।

इसके बाद दूसरा पैक 48 रुपये वाला है। इसमें आपको कुल 3 जीबी डेटा मिलता है। अगर इसकी  वैलिटिडी की बात करें तो इसमें आपको 28 दिन तक डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलता है।

Airtelके 50 रुपये से कम वाले डेटा पैक

एयरटेल कंपनी अपने यूजर्स को सिर्फ 50 रुपये से कम में एक प्लान ऑफर करती है। कंपनी इस पैक में यूजर्स को 48 रुपये में 3 जीबी डेटा देती है। इसमें आपको 28 दिन की वैलिटिडी दी मिलती है।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटैरिफ प्लानटेलीकॉमजियोवोडाफ़ोनएयरटेलरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की