लाइव न्यूज़ :

Jio क्रिसमस धमाका, प्लान भी यूज करिए पैसे भी लीजिए

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 16:50 IST

रिलायंस जियो ट्रिपल कैशबैक ऑफर खासतौर से जियो प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए है।

Open in App

रिलायंस जियो के बाजार में कदम रखने के बाद से टेलीकॉम सेक्टर में प्लान और टैरिफ को लेकर जंग छिड़ी हुई है। जियो टेलीकॉम सेक्टर में अपनी पकड़ को बनाए रखने के लिए हर रोज कुछ नया पेश कर रही है। इसी के तहत जियो ने अपने ट्रिपल कैशबैक ऑफर की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। कंपनी ने पिछले महीने ही इस ऑफर की घोषणा की थी। इस ऑफर की वैलिडिटी 25 नवंबर रखी गई थी जो अब 25 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

Jio Triple Cashback के तहत जियो प्राइम ग्राहकों को 399 रुपये व महंगे पैक से रीचार्ज कराने पर 2,599 रुपये तक का ऑफर मिलता है। बता दें कि यह कैशबैक वाउचर रिलायंस जियो खुद देती है। कंपनी कैशबैक के रूप में 50 रुपये के आठ वाउचर देती है। इसके अलावा सब्सक्राइबर द्वारा ऑफर अवधि के दौरान किसी डिजिटल वॉलेट से रीचार्ज कराने पर उन्हें कैशबैक की सुविधा मिलती है। अभी हाल ही में कंपनी ने इस ऑफर की समय सीमा को बढ़ाते हुए 15 दिसंबर कर दी थी। लेकिन अब यूजर्स इस ऑफर का लाभ 25 दिसंबर तक उठा सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, कंपनी ने ऑफर की वैलिडिटी को बढ़ाने के साथ ही कैशबैक ऑफर में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।

बता दें कि कैशबैक ऑफर के तहत, यूजर 399 रूपये या उससे महंगे पैक से मायजियो या जियो डॉट कॉम से रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें कुल 400 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके तहत, कैशबैक के रूप में 50 रुपये के आठ वाउचर दिए जाएंगे। यूजर इन वाउचर का इस्तेमाल अगले रीचार्ज के दौरान पैक की कीमत 50 रुपये कम करने के लिए कर पाएंगे।

अगर यूजर ऑफर की वैधता के दौरान किसी डिजिटल वॉलेट से रीचार्ज करते हैं तो भी उन्हें कैशबैक की सुविधा मिलेगी। उदाहरण के तौर पर, अगर आपने जियो नेटवर्क को अभी ज्वाइन किया है और अमेजन पे से 459 रुपये का पैक रीचार्ज कराते हैं तो आपको जियो की ओर से 400 रुपये का वाउचर मिलेगा और अमेजन पे बैलेंस के तौर पर 50 रुपये का कैशबैक भी। इस तरह से कुल फायदा 450 रुपये का हो जाएगा। इस बार ऑफर में दो ही मुख्य बदलाव हैं। नए रीचार्ज यूजर को अब पेटीएम की ओर से 50 रुपये की जगह 15 रुपये कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, मौजूदा यूजर के लिए PhonePe प्लेटफॉर्म पर शून्य की जगह 10 रुपये कैशबैक मिलेगा।

कैशबैक के अलावा रिलायंस जियो की ओर से और भी ऑफर दिए जा रहे हैं जिसके बाद कुल फायदा 2,599 रुपये तक का हो जाएगा। इस ऑफर के तहत, आपको AJio.com से 1,500 रुपये या उससे ज़्यादा की खरीदारी करने पर 399 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, Reliancetrends.com से 1,999 रुपये या उससे ज़्यादा की खरीदारी पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह जियो ने यात्रा डॉट कॉम से भी साझेदारी की है। अगर आप इस ट्रैवल वेबसाइट से फ्लाइट की टिकट बुक कराते हैं तो एक तरफ की फ्लाइट पर 500 रुपये की छूट मिलेगी और राउंड ट्रिप पर 1,000 रुपये की।

 

टॅग्स :जिओरिलायंसरिलायंस जियोटेलिकॉमजियो कैश बैक ऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की