लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो ने आपटिकल फाइबर, टावर इकाई का नियंत्रण रिलायंस इंडस्ट्रियन इनवेस्टमेंट्स को दिया

By भाषा | Updated: April 2, 2019 17:36 IST

Open in App

रिलायंस जियो ने अपनी फाइबर और मोबाइल टावर इकाइयों को दो बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट को हस्तांतरित किया है। इन न्यासों का गठन रिलायंस इंडस्ट्रियल इनवेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लि. (आरआईआईएचएल) ने किया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि उसकी आप्टिकल फाइबर केबल इकाई जियो डिजिटल फाइबर प्राइवेट लि. (जेडीएफपीएल) ने अपने 500 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर 31 मार्च 2019 को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. (आरजेआईएल) को आबंटित किए। साथ ही मोबाइल टावर इकाई रिलायंस जियो इंफ्राटेल प्राइवेट लि. (आरजेआईपीएल) ने भी 200 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आरजेआईएल को हस्तांतरित किए है।

mobile tower

उसी दिन डिजिटल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने जेडीएफपीएल की 51 प्रतिशत शेयर पूंजी 262.65 करोड़ रुपये में खरीदकर उसका अधिग्रहण किया। इसके अलावा, टावर इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने 109.65 करोड़ रुपये में आरजेआईपीएल में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर उसका अधिग्रहण किया है। दोनों ट्रस्ट का गठन आरआईआईएचएल ने किया है। यह आरआईएल की पूर्ण अनुषंगी है।

टॅग्स :रिलायंस जियोजियोइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की