लाइव न्यूज़ :

Jio ने शुरू की VoWiFi सर्विस, अब बिना नेटवर्क के भी होंगी बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 16, 2019 17:34 IST

महाराष्ट्र के नासिक सर्कल में जियो का VoWiFi फीचर उपलब्ध हो गया है। एक ट्विटर यूजर ने इससे जुड़ा स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल की यह सर्विस चार स्मार्टफोन कंपनियों के 24 स्मार्टफोन मॉडल्स पर यूजर्स को मिल रही हैमहाराष्ट्र के नासिक सर्कल में जियो का VoWiFi फीचर उपलब्ध हो गया है

भारतीय टेलीकॉम बाजार में 5G नेटवर्क के आने से पहले ही कंपनियां नई टेक्नोलॉजी ला रही है। दरअसल टेलीकॉम कंपनियां वॉयस ऑवर वाई-फाई (VoWiFi) सर्विस पेश कर रही है। खबरों के मुताबिक, दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने इस सर्विस की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

इससे पहले भारती एयरटेल (Airtel) ने वीओ वाई-फाई सर्विस को अपने उपभोक्ताओं के लिए लॉन्च किया था। हम आपको बता रहे हैं कि जियो ने वीओ वाई-फाई फीचर की टेस्टिंग किस राज्य में शुरू हुई है....

VoWiFi फीचर क्या है

इसे वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) कहा जाता है। यह फीचर उस स्थिति में काम का साबित हो सकता है, जब आप ऐसी जगह पर हों जहां नेटवर्क की समस्या हो। ऐसी स्थिति में यूजर्स वाई-फाई कनेक्शन के जरिए किसी को भी कॉल लगा सकते हैं।

रिपोर्ट की मानें तो महाराष्ट्र के नासिक सर्कल में जियो का VoWiFi फीचर उपलब्ध हो गया है। एक ट्विटर यूजर ने इससे जुड़ा स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में जो डिवाइस है वह ऐपल का iphone है। माना जा रहा है कि जिस तरह भारती एयरटेल ने फिलहाल 24 डिवाइसेस पर इस फीचर को शुरू किया है, उसी तरह शुरुआत में जियो भी लिमिटेड यूजर्स तक ही यह फीचर लाए।

इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही ये सुविधा

एयरटेल की यह सर्विस चार स्मार्टफोन कंपनियों के 24 स्मार्टफोन मॉडल्स पर यूजर्स को मिल रही है। इन ब्रैंड्सक में ऐपल, सैमसंग, शाओमी और वनप्लस शामिल हैं। एयरटेल की वाई-फाई कॉलिंग सर्विस OnePlus 7 और 7T सीरीज के स्मार्टफोन, Apple iPhone 11 सीरीज, सैमसंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स और शाओमी की रेडमी के20 सीरीज के स्मार्टफोन्स को सपोर्ट कर रही है। जल्द ही इस लिस्ट में और भी प्रीमियम डिवाइसेज जुड़ सकते हैं।

टॅग्स :रिलायंस जियोजियोटेलीकॉमवाईफाई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की