लाइव न्यूज़ :

जेब ढीली करने के लिए हो जाइए तैयार, 5 गुना महंगा हो जाएगा डेटा, ये है जियो का प्लान

By रजनीश | Updated: March 7, 2020 12:13 IST

जियो ने ट्राई को दिए कंसल्टेशन पेपर में कहा कि भारतीय यूजर कीमतों को लेकर काफी संवेदनशील हैं। इसीलिए फ्लोर प्राइस को एक बार की बजाय दो-तीन बार में बढ़ाया जाए जिससे टैरिफ के महंगे होने के बोझ को कम किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देजियो ने कहा है कि वायरलेस डेटा रेट अब कंज्यूमर के डेटा कंजंप्शन पर निर्भर होंगे।अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि ट्राई फ्लोर प्राइस को कब से बढ़ाएगी। यदि फ्लोर प्राइस बढ़ती है तो ये बात तय है कि डेटा यूज करना और भी महंगा हो जाएगा।

भारत का टेलीकॉम सेक्टर बुरे दौर से गुजर रहा है और इसका सीधा असर मोबाइल यूजर्स पर पड़ेगा। रिलायंस जियो की एक खबर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को सस्ते दरों पर डेटा और कॉलिंग सुविधा देने के तौर पर पहचान बनाने वाली कंपनी रिलयांस जियो अब लोगों से ज्यादा पैसा वसूलने की तैयारी में है। 

दरअसल रिलायंस जियो चाहती है कि प्रति जीबी डेटा के फ्लोर प्राइस को 15 रुपये प्रति जीबी कर दिया जाए। सिर्फ इतना ही नहीं रिलायंस जियो ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) से यह भी अपील की है कि आने वाले 6 से 9 महीनों में इस फ्लोर प्राइस को बढ़ाकर 20 रुपये प्रति जीबी कर दिया जाना चाहिए। 

ईटी टेलिकॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने कहा है कि वायरलेस डेटा रेट अब कंज्यूमर के डेटा कंजंप्शन पर निर्भर होंगे। जियो ने यह भी कहा है कि वॉइस टैरिफ में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जा सकता क्योंकि यह मार्केट में अस्थिरता लाएगा और इसे लागू करने में भी काफी मुश्किल आएगी।

जियो ने ट्राई को दिए कंसल्टेशन पेपर में कहा कि भारतीय यूजर कीमतों को लेकर काफी संवेदनशील हैं। इसीलिए फ्लोर प्राइस को एक बार की बजाय दो-तीन बार में बढ़ाया जाए जिससे टैरिफ के महंगे होने के बोझ को कम किया जा सके। जियो ने यह भी कहा कि नए फ्लोर प्राइस सभी मौजूदा टैरिफ और सेगमेंट्स के लिए एक जैसे होने चाहिए। इसमें इंडिविजुअल यूजर्स के साथ ही कॉर्पोरेट्स को भी शामिल किया जाना चाहिए।

एजीआर का भुगतान न करने के कारण टेलिकॉम इंडस्ट्री भारी कर्ज में चल रही है। वोडाफोन को 53 हजार करोड़ और एयरटेल को 35 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करना है। ये कंपनियां अपने सर्वाइवल दौर से गुजर रही हैं। जियो ने कहा कि टारगेट फ्लोर प्राइस तय होने के बाद इंडस्ट्री को काफी राहत पहुंचने की उम्मीद है।

अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि ट्राई फ्लोर प्राइस को कब से बढ़ाएगी। यदि फ्लोर प्राइस बढ़ती है तो ये बात तय है कि डेटा यूज करना और भी महंगा हो जाएगा। दूसरी बात भारत में वैसे भी यूनीनॉर, एयरसेल, डोकोम के जाने और आइडिया-वोडाफोन के हाथ मिलाने के बाद बहुत कम टेलीकॉम कंपनियां बची हैं। ऐसे में कोई ज्यादा कॉम्पिटिशन नहीं रहेगा तो कंपनियां आसानी से कीमत बढ़ा देंगी।

टॅग्स :जियोरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की