लाइव न्यूज़ :

Jio के 98 रुपये वाले प्लान में मिलेगा पहले से ज्यादा बेनिफिट, जानें यहां पर....

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 10, 2019 16:58 IST

Reliance Jio ने अपने 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में खास बदलाव किया है जिसमें यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा फायदा होगा। साथ ही कंपनी ने दूसरी कंपनियों की तुलना में अपने प्रीपेड प्लान 25 प्रतिशत ज्यादा सस्ते रखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देReliance Jio के नए 98 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की हैइसमें आपको पहले के मुकाबले 100 एसएमएस से बढ़ाकर 300 एसएमएस मिलेंगे

रिलांयस जियो कंपनी ने भी बाकी दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तरह 06 दिसंबर 2019 से अपने टैरिफ प्लान्स में बदलाव कर दिया है।  कंपनी ने 98 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव करते हुए 100 एसएमएस को बढ़ाकर 300 एसएमएम कर दिए हैं।  हालांकि कंपनी ने 98 रुपये वाले प्लान को 129 रुपये कर दिया था लेकिन कुछ दिनों बाद दोबारा 98 रुपये का कर दिया था।

जियो 98 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेंगे फायदें

Reliance Jio के नए 98 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें आपको 2 जीबी डेटा मिलेगा और डेटा खत्म होने के बाद कम से कम  64Kbps की स्पीड मिलती है। इसके साथ जियो-टू-जियो मुफ्त कॉलिंग मिलती है। कंपनी ने पुराने वाले प्लान में बदलाव किया है इसमें आपको पहले के मुकाबले 100 एसएमएस से बढ़ाकर 300 एसएमएस मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: Jio New Plans: जियो के नए टैरिफ प्लान लॉन्च, 199 रुपये से शुरू होगी कीमत, देखें पूरी लिस्ट

रिलांयस जियो के बाकी नए प्लान्स इस प्रकार हैं

रिलांयस जियो के नए टैरिफ प्लान के मुताबिक 399 रुपये में मिलने वाला  प्लान 555 रुपये में मिलेगा। इसमें ग्राहक को रोज 1.5 जीबी डाटा 84 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है। इसके अलावा 153 रुपये वाला प्लान 199 रुपये में मिलेगा। इसी तरह 198 रुपये वाला प्लान 249 रुपये में और 299 रुपये वाला प्लान 349 रुपये किया गया है।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio vs Airtel vs Vodafone: 84 दिन वैलिडिटी वाले प्लान में जानें कौन सा है आपके लिए बेस्ट

साथ ही Reliance Jio के 349 रुपये वाला प्लान 399 रुपये का और  448 रुपये वाला प्लान 599 रुपये में है। कंपनी ने 1699 रुपये वाला प्लान बढ़ाकर 2199 रुपये का कर दिया है।

बता दें कि एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने 3 दिसंबर 2019 को अपने पुराने टैरिफ प्लान्स बदलकर नए प्लान्स जारी किए हैं। इसकी लिस्ट कंपनियों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया के नए प्लान्स 42 फीसदी तक महंगे हुए हैं और एयरटेल के प्लान्स में 50 प्रतिशत कीमत के साथ बढ़ोत्तरी हुई है।

टॅग्स :रिलायंस जियोजियोटेलीकॉमटैरिफ प्लानरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की