लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio का धमाका: इस प्लान में मिलेगा 1 साल तक 574 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 27, 2019 16:38 IST

अगर आप Reliance Jio यूजर है और लंबे समय वाला प्लान लेना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं Jio के 5 ऐसे प्लान के बारे में जिसमें इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा मिलती है। इनमें जियो के 1699 रुपये वाले प्लान से लेकर 349 रुपये तक के प्लान के बारें में बता रहे हैं।

Open in App

टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान बाजार में उतार रही हैं। कंपनियां यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बार-बार के रीचार्ज से झुटकारा दिलाने के लिए लॉन्ग टाइम वाले प्लान्स बाजार में पेश किए हैं। अगर आप Reliance Jio यूजर है और लंबे समय वाला प्लान लेना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं Jio के ऐसे प्लान के बारे में जिसमें इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा मिलती है। इनमें जियो के 1699 रुपये वाले प्लान से लेकर 349 रुपये तक के प्लान के बारें में बता रहे हैं।

1,699 रुपये वाला प्लान

Jio के 1699 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें आपको रोजाना 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा प्लान में आपको 100 एसएमएस रोजाना दिए जाएंगे। इस प्लान की वैलिडिटी एक साल यानी 365 दिन की है। यानी कि आपको कुल 547.5 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।

449 रुपये वाला प्लान

जियो के 449 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही रोजाना 100 फ्री एसएमएस और फ्री नेशनल रोमिंग (इनकमिंग और आउटगोइंग) का भी फायदा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 91 दिनों की है।

399 रुपये वाला प्लान

जियो ने बाजार में 399 रुपये वाला प्लान भी पेश किया है। इस प्लान की वैलिटिडी 84 दिनों की है। प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलेगा यानी कि आपको इस प्लान के तहत कुल 126 जीबी डेटा दिया जाएगा। साथ ही प्लान में जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 एसएमएस का फायदा मिलेगा।

349 रुपये वाला प्लान

jio

Jio के 349 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को रोज 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही रोजाना 100 फ्री एसएमएस और फ्री नेशनल रोमिंग (इनकमिंग और आउटगोइंग) का भी लाभ मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है।

टॅग्स :रिलायंस जियोजियोटेलीकॉमरिचार्ज प्लानप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की