लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम समेत एनसीआर के सभी इलाकों में 5जी सर्विस शुरू

By विनीत कुमार | Updated: November 18, 2022 13:52 IST

रिलायंस जियो ने कहा है कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में उसकी 5जी सर्विस शुरू कर दी गई है। कंपनी के अनुसार दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और अन्य बड़े हिस्सों में 5जी सेवा दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस जियो ने कहा है कि उसने दिल्ली-एनसीआर में 5जी सर्विस शुरू कर दी है।जियो ने कहा कि वह ट्रू-5जी सेवाओं के साथ पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौजूद एकमात्र ऑपरेटर है।

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने दिल्ली-एनसीआर में 5जी सर्विस शुरू कर दी है। कंपनी के अनुसार 5जी सेवाएं दिल्ली सहित गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और अन्य बड़े लोकेशन पर शुरू कर दी गई है। इससे पहले दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने भी पुणे के लोहगाव हवाईअड्डे पर 5जी प्लस सेवा शुरू किए जाने की घोषणा कल की थी। 

बहरहाल जियो ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा, 'रिलायंस जियो तीव्र गति से सबसे उन्नत ट्रू-5जी नेटवर्क शुरू कर रहा है, जो अब इस जगह के प्रमुख हिस्सों को कवर कर रहा है।'

जियो के प्रवक्ता ने कहा, 'जियो तेजी से अपनी ट्रू 5जी पहुंच का विस्तार कर रहा है और इस क्षेत्र में नियोजित ट्रू-5जी नेटवर्क का एक बड़ा हिस्सा पहले ही रोल आउट कर चुका है। यह ट्रू-5जी सेवाओं के साथ पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौजूद एकमात्र ऑपरेटर है।'

रिलायंस जियो ने सोमवार को घोषणा की थी कि इस साल के दिसंबर तक कोलकाता शहर के अधिकांश हिस्से को 5जी सेवा से कवर कर लिया जाएगा और यह परियोजना जून 2023 तक पूरी हो जाएगी। इसके अलावा सिलीगुड़ी भी कोलकाता के बाद हाई-स्पीड डेटा सेवा प्राप्त करने वाला पश्चिम बंगाल का दूसरा शहर होगा।

वहीं, एयरटेल ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि पुणे के हवाईअड्डे पर यात्री उच्च गति की एयरटेल 5जी प्लस सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। 5जी सेवा यात्रियों को उनके मौजूदा डेटा प्लान पर ही मिल जाएगी। इसके अलावा सिम बदलने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि एयरटेल की मौजूदा 4जी सिम 5जी सेवाओं के लिए भी सक्षम है।

दूरसंचार कंपनी ने हाल में बेंगलुरु के नए एयरपोर्ट टर्मिनल पर 5जी सेवाएं देने की घोषणा की थी। कंपनी के अनुसार एयरटेल की 5जी प्लस सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर, वाराणसी, पानीपत और गुरुग्राम में भी मिल रही हैं। 

टॅग्स :रिलायंस जियो5जी नेटवर्कएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

कारोबारReliance AGM 2025: एक अरब स्क्रीन पर सेवाएं, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग मंच जियो हॉटस्टार, 3.2 लाख घंटे से ज्यादा कंटेंट की पेशकश

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की