लाइव न्यूज़ :

जियोफोन में खत्म हुआ फ्री कॉलिंग, लॉन्च हुये ये नये प्लान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 14:56 IST

75 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की लॉन्चिंग के वक्त कंपनी ने कहा कि यह बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ता प्लान है जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल और डेटा प्रदान किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदीवाली को देखते हुये जियो ने अपने जियोफोन मॉडल की कीमत में 50 परसेंट की कटौती कर दिया है। लगभग 1500 रुपये की कीमत में बिकने वाला यह फोन फिलहाल 699 रुपये में बेचा जा रहा है।

स्मार्टफोन के लिये नये रिचार्ज प्लान लॉन्च करने के बाद रिलायंस जियो ने जियोफोन यूजर्स के लिये लिये भी ऑल-इन-वन मंथली प्लान लॉन्च कर दिया है। इस नये प्लान के जरिये यूजर्स एक सिंगल प्लान में सभी सर्विस का असीमित लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी 30 रुपये चार्ज लेने पर दोगुना डाटा भी प्रदान करेगी। अभी चल रहे सभी जियो प्लान भी पहले की तरह ही चलते रहेंगे। 

75 रुपये का रिचार्ज प्लान: इस प्लान में 3 जीबी डेटा, जियो टू जियो फ्री कॉल और अदर नंबर पर बात करने के लिये 500 मिनट मिलेंगे।

125 रुपये का रिचार्ज प्लान: इस प्लान में कंपनी 14 जीबी डेटा, जियो टू जियो फ्री कॉल और 500 मिनट अदर नंबर पर बात करने के लिये दे रही है।

155 रुपये का रिचार्ज प्लान: इस प्लान में कंपनी 28 जीबी डेटा, जियो टू जियो कॉल फ्री और अदर नंबर पर कॉल करने के लिये 500 मिनट दे रही है।

185 रुपये का रिचार्ज प्लान: इस प्लान में कंपनी 56 जीबी डेटा, जियो टू जियो फ्री कॉल और अदर नंबर पर कॉल करने के लिये 500 मिनट फ्री देती है।

75 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की लॉन्चिंग के वक्त कंपनी ने कहा कि यह बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ता प्लान है जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल और डेटा प्रदान किया जा रहा है। हालांकि आपकी जानकारी के लिये बता दें कि फ्री वॉइस कॉल सिर्फ जियो टू जियो है।

दीवाली को देखते हुये जियो ने अपने जियोफोन मॉडल की कीमत में 50 परसेंट की कटौती कर दिया है। अब यह फोन 699 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि स्मार्टफोन यूजर्स के लिये भी कंपनी ने हाल ही में 'ऑल इन वन' प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान 222, 333 और 444 रुपये के हैं।

टॅग्स :जियो फोनजियोरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की