लाइव न्यूज़ :

चॉकलेट खाइए और Jio पर 1GB डेटा फ्री पाइए

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 7, 2018 12:40 IST

यूजर अपने डेटा को दूसरे किसी जियो सब्सक्राइबर को ट्रांसफर भी कर सकते हैं। यह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक मान्य है। इसके अलावा आपके फोन पर MyJio ऐप होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमुफ्त डेटा के लिए डेयरी मिल्क चॉकलेट का रैपर होना ज़रूरीइसके अलावा आपके फोन पर MyJio ऐप होना चाहिएयह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक मान्य है

नई दिल्ली, 7 सितंबर: रिलायंस जियो के दूसरी सालगिरह के मौके पर कंपनी अपने यूजर्स को एक खास तोहफा दे रही है। इस ऑफर को पाने के लिए यूजर को डेयरी मिल्क चॉकलेट खाना होगा। दरअसल, ऑफर के तहत Reliance Jio यूजर्स को Dairy Milk Chocolate के साथ 1 जीबी  4G डेटा फ्री में देगी। इसके लिए आपको कम से कम 5 रुपये का चॉकलेट खरीदना होगा। ऑफर के लिए चॉकलेट का खाली पैकेट आपके पास होना जरुरी है। पैकेट में दिए गए बारकोड को स्कैन करना होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, यूजर अपने डेटा को दूसरे किसी जियो सब्सक्राइबर को ट्रांसफर भी कर सकते हैं। यह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक मान्य है। इसके अलावा आपके फोन पर MyJio ऐप होना चाहिए।

यहां से उठा सकते हैं ऑफर का लाभ

इस ऑफर का लाभ पाने के लिए सबसे पहले आपको My Jio ऐप में जाना होगा। मायजियो ऐप के होमस्क्रीन पर इस ऑफर का बैनर लाइव हो चुका है। यूजर जैसे ही ऐप की स्क्रीन पर दिख रहे बैनर पर क्लिक करते हैं तो वहां एक पेज खुलता है। यहां आपको Participate Now का बटन नजर आएगा। इसके बाद आपको Dairy Milk के खाली पैकट पर दिए गए बारकोड को स्कैन करके मुफ्त डेटा हासिल करना होगा। यह फ्री डेटा मायजियो अकाउंट में आपको 7 से 8 दिनों में आ जाएगा।

इन चॉकलेट में भी मिलेगा ऑफर

बता दें कि इस ऑफर का लाभ आप 5 रुपये के डेयरी मिल्क चॉकलेट में ही नहीं ले सकते। बल्कि ग्राहक इस ऑफर का लाभ कैडबरी के 40 रुपये वाले कैडबरी डेयरी मिल्क क्रैकल, रोस्ट आलमंड, 40 और 80 रुपये वाले कैडबरी डेयरी मिल्क फ्रुट्स ऐंड नट्स और 35 रुपये वाली डेयरी मिल्क लिकबेल्स के साथ ले सकते हैं।

बता दें, इस ऑफर का लाभ एक अकाउंट से सिर्फ एक ही बार लिया जा सकता है। ग्राहक चाहें तो इस 1जीबी डेटा को अपने अकाउंट में रख सकते हैं या फिर Pratham Foundation को ट्रांसफर कर सकते हैं। यह फाउंडेशन देश में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम करता है।

टॅग्स :रिलायंस जियोजियोचॉकलेटइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की