लाइव न्यूज़ :

मात्र 500 रुपये में ही Jio देगा ब्रॉडबैंड इंटरनेट, डीटीएच और लैंडलाइन जैसी सुविधाएं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 2, 2018 13:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देगीगाफाइबर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू होंगेजियो की वेबसाइट या फिर माईजियो ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगारजिस्ट्रेशन से लेकर एक डिवाइस लगाने के लिए 4500 रुपये खर्च करने होंगे

नई दिल्ली, 2 अगस्त: Reliance Jio अपनी नई-नई योजनाएं तो हर दिन लाती ही रहती है। अब इस बार 15 अगस्त को जियो अपनी गीगाफाइबर योजना को पूरे देश में शुरू करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि अब ग्राहकों को बहुत ही कम कीमत में ही जियो का ब्रॉडबैंड कनेक्शन मिलेगा। 

जियो की गीगाफाइबर योजना की बात करें तो इस योजना में कंपनी 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक के प्लान्स देने जा रही है। हर प्लान का अपना अलग-अलग ऑफर होगा जिसे ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि जियो की ओर से इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

जियो गीगाफाइबर के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

जियो की इस गीगाफाइबर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू होंगे। इस योजना का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को जियो की आधिकारिक वेबसाइट या फिर माईजियो ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक खास बात यह भी है कि जहां से रजिस्ट्रेशन सबसे ज्यादा होंगे,वहां पर ही लोगों को सबसे पहले कनेक्शन मिलेगा। 

ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन से लेकर एक डिवाइस लगाने के लिए 4500 रुपये खर्च करने होंगे। उसके बाद सिर्फ एक ही कनेक्शन में ग्राहकों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट,डीटीएच और लैंडलाइन जैसी कई सुविधा मिलती है।

Jio लॉन्च करेगी 5 प्लान 

कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 5 प्लान लॉन्च करने वाली है जिसमे 500 रुपये की शुरूआती कीमत से लेकर 1500 रुपये तक के प्लान्स शामिल होंगे। 

500 रुपये का प्लान  

जियो अपने इस 500 रुपये के प्लान में ग्राहकों को हर महीने 300 जीबी डेटा और 50 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 

750 रुपये का प्लान 

इस मासिक प्लान में ग्राहकों को 450 जीबी डेटा मिलेगा और स्पीड इस प्लान में भी 50 एमबीपीएस ही मिलेगी। 

999 रुपये का प्लान 

इस मासिक प्लान में ग्राहकों को 600 जीबी डेटा और स्पीड मिलेगी 100 एमबीपीएस की। 

1299 रुपये का प्लान 

1299 रुपये के इस मासिक प्लान में भी ग्राहकों को 750 जीबी डेटा और 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। बता दें कि सभी प्लान्स में ग्राहकों को डीटीएच और लैंडलाइन फोन की सुविधा तो कंपनी की तरफ से दी ही जाएगी।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :जिओरिलायंस जियोइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की