लाइव न्यूज़ :

फ्री कॉल खत्म करने पर जियो ने विरोधियों को लपेटा, ऐसे किया खुद का बचाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 09:24 IST

जियो ने जो चार्ज लेना शुरू किया इसे IUC चार्ज कहते हैं। यह चार्ज आउटगोइंट कॉल करने वाले ऑपरेटर को कॉल रिसीव करने वाले ऑपरेटर को देना होता है। यही वजह है कि सेम नेटवर्क पर कॉल करने के लिये कंपनियां कोई चार्ज नहीं ले रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस जियो की लॉन्चिंग के समय मुकेश अंबानी ने हमेशा पूरी तरह से फ्री कॉल का वादा किया था।अब अपने वादे से मुकर जाने पर लोग जियो और मुकेश अंबानी को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।कुछ दिन पहले एयरटेल और वोडाफोन ने भी जियो की तरफ से 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज लिये जाने पर तंज कसा था।

देश भर में किसी भी नंबर पर फ्री कॉलिंग का ऑफर देने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने अब पैसा वसूलना शुरू कर दिया है। जियो टू जियो कॉलिंग अभी भी फ्री है लेकिन दूसरे नेटवर्क एयरटेल, वोडाफोन पर कॉल करने के लिये 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लिया जाएगा। जियो ने इशारों इशारों में इसके लिये दूसरी टेलीकॉम कंपनियों वोडाफोन, एयरटेल को जिम्मेदार ठहराया है।

रिलायंस जियो ने ट्वीटर के जरिये विरोधी कंपनियों पर तंज कसा। जियो ने एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया सभी कंपनियों पर लगभग ऐसे अंदाज में तंज कसा जिस अंदाज में वो अपना प्रचार करते रहे हैं या फिर कहें कि जिस अंदाज में मार्केट में उनको पहचान मिली। खुद का बचाव करते हुये एक ट्वीट में जियो ने कहा '6 पैसे प्रति मिनट हम नहीं मांग रहे है, वो मांग रहे हैं।' 

जियो ने आइडिया को घेरते हुये ट्वीट किया और लिखा कि '6 पैसे प्रति मिनट..ऐसा आइडिया क्यों सरजी?' साथ ही जियो ने यह भी लिखा कि जीरो IUC, यह आइडिया आपकी जिंदगी बदल सकता है।

इसी तरह जियो ने एयरटेल पर उसी के पोस्टर, बैनर और टैगलाइन के अंदाज में आरोप लगाते हुये लिखा कि '6 पैसे प्रति मिनट..Air Toll', वोडाफोन के बारे में जियो ने लिखा कि हैपी टू चार्ज?

जियो ने जो चार्ज लेना शुरू किया इसे IUC चार्ज कहते हैं। यह चार्ज आउटगोइंट कॉल करने वाले ऑपरेटर को कॉल रिसीव करने वाले ऑपरेटर को देना होता है। यही वजह है कि सेम नेटवर्क पर कॉल करने के लिये कंपनियां कोई चार्ज नहीं ले रही हैं। पहले जब चार्ज करती भी थी तो सेम नेटवर्क का चार्ज अन्य नेटवर्क के मुकाबले कम होता था।

टॅग्स :जियोएयरटेलवोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की