लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio ने पेश किया सेलिब्रेशन पैक, यूजर्स को मिल रहा 10GB एक्स्ट्रा डेटा, ऐसे करें चेक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 29, 2018 13:25 IST

टेलीकॉम कंपनी जियो सेलिब्रेशन ऑफर के तहत यूजर्स को 10 जीबी डेटा फ्री में दे रही है। कंपनी यह ऑफर भारत में अपने दो साल पूरे होने के मौके पर दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने 10 जीबी डेटा को 5 दिनों में बांटा है, रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा31 अक्टूबर तक मिलेगा इस ऑफर का लाभJio सेलिब्रेशन ऑफर के तहत यूजर्स को 10 जीबी डेटा फ्री में दे रही है

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: रिलायंस जियो अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए हमेशा नए-नए ऑफर पेश करती रहती है। इसी के तहत कंपनी एक बार फिर से यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। Jio यूजर्स को 10 जीबी एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। खबरों के अनुसार टेलीकॉम कंपनी जियो सेलिब्रेशन ऑफर के तहत यूजर्स को 10 जीबी डेटा फ्री में दे रही है। कंपनी यह ऑफर भारत में अपने दो साल पूरे होने के मौके पर दे रही है।

बता दें कि एक दिन के डेटा इस्तेमाल होने के बाद जियो यूजर्स अपने 4G नंबर पर 10 जीबी एक्स्ट्रा डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी ने 10 जीबी डेटा को 5 दिनों में बांटा है यानी कि यूजर्स को रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स इस ऑफर का लाभ 31 अक्टूबर तक ले पाएंगे। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये सभी यूजर्स के लिए है या सिर्फ कुछ के लिए। लेकिन यूजर्स को ये डेटा जरूर दिया जा रहा है।

कैसे उठाएं Jio के 10 जीबी डेटा का लाभ?

1.  सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाए और माई जियो ऐप को डाउनलोड करें।

2. ऐप को ओपन करें और अपना जियो नंबर को एंटर करें। अब आपके नंबर पर सर्विस को चेक किया जाएगा जिससे यह पता चले कि आपके नंबर पर 10 जीबी डेटा मिलेगा या नहीं।

3. नंबर चेक होने के बाद यूजर्स ऐप में मेनू ऑप्शन पर क्लिक करें और माई प्लान विकल्प को क्लिक करें। मेनू में आप जियो सेलिब्रेशन पैक को देख सकते हैं कि वो उनके अकाउंट में जोड़ा गया है या नहीं।

Jio ने पेश किया दिवाली ऑफर पैक

इसके साथ ही जियो ने बाजार में एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा, वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यूजर्स को 1,699 रुपये का रीचार्ज करना होगा जो कि साल भर की वैलिडिटी के साथ आता है। Jio कंपनी ने इसे दिवाली ऑफर के तहत पेश किया है। इसमें यूजर्स को 100 प्रतिशत कैशबैक भी मिल रहा है।

टॅग्स :रिलायंस जियोजियोप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की