लाइव न्यूज़ :

Jio ने Airtel, Vodafone idea को दिया झटका, इस मामले में मारी बाजी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 21, 2019 18:26 IST

ट्राई की दिसंबर महीने की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर, 2018 के अंत तक देश में फोन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 119.78 करोड़ पर पहुंच गई जो नवंबर, 2018 के अंत तक 119.37 करोड़ थी। इस तरह मासिक आधार पर ग्राहकों की संख्या में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदिसंबर में जियो और बीएसएनएल ही ऐसी कंपनियां है जिनके ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआमाह के अंत तक मोबाइल कनेक्शनों की संख्या 117.6 करोड़ हो गईबीएसएनएल के कनेक्शनों की संख्या 5.56 लाख बढ़कर 11.4 करोड़ पर पहुंच गई

देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या दिसंबर, 2018 में मामूली बढ़कर 119.7 करोड़ पर पहुंच गई। दिसंबर में सिर्फ रिलायंस जियो और सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल ही ऐसी कंपनियां रहीं जिनके ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर में रिलायंस जियो ने 85.64 लाख नए ग्राहक बनाए और उसके कुल कनेक्शनों की संख्या 28 करोड़ पर पहुंच गई। वहीं बीएसएनएल के कनेक्शनों की संख्या 5.56 लाख बढ़कर 11.4 करोड़ पर पहुंच गई। 

बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में ऐसे समय बढ़ोतरी हुई है जबकि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी से भारी नुकसान की वजह से परिचालन बंद करने सहित अन्य विकल्प तलाशने को कहा है।

bsnl

ट्राई की दिसंबर महीने की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर, 2018 के अंत तक देश में फोन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 119.78 करोड़ पर पहुंच गई जो नवंबर, 2018 के अंत तक 119.37 करोड़ थी। इस तरह मासिक आधार पर ग्राहकों की संख्या में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। माह के अंत तक मोबाइल कनेक्शनों की संख्या 117.6 करोड़ हो गई।

समीक्षाधीन महीने में वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या सबसे अधिक 23.3 लाख घटी। इसके बावजूद यह 42 करोड़ ग्राहकों के साथ देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बनी हुई। माह के दौरान भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 15 लाख घटकर 34 करोड़ रह गई।

airtel

हालांकि, एयरटेल ने अपने तीसरी तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन में कम राजस्व योगदान वाले 5.7 करोड़ ग्राहकों को गिनना बंद कर दिया है। इस तरह एयरटेल के ग्राहकों की प्रभावी संख्या दिसंबर के अंत तक 28.42 करोड़ रही। 

टाटा टेलीसर्विसेज के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 10 लाख की कमी आई। सार्वजनिक क्षेत्र की एमटीएनएल के ग्राहकों का आंकड़ा 3,963 घटकर 46,409 रह गया। रिलायंस कम्युनिकेशंस के ग्राहकों की संख्या 1,929 घटकर 22,138 रह गई। दिसंबर में लैंडलाइन कनेक्शनों की संख्या घटकर 2.18 करोड़ पर आ गई। नवंबर में यह आंकड़ा 2.19 करोड़ था। बीएसएनएल के लैंडलाइन कनेक्शनों की संख्या में सबसे अधिक गिरावट आई। 

टॅग्स :जियोबीएसएनएलआईडियाएयरटेलरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की