लाइव न्यूज़ :

एयरटेल लाया फ्री में बात कराने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान तो जियो ने लॉन्च किया सालभर का रिचार्ज

By रजनीश | Updated: May 11, 2020 10:18 IST

एयरटेल के नए प्लान असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, केरल, कोलकाता, एमपी और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा, नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट और वेस्ट, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल ने अपने कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाते हुए इसमें एक 99 रुपये का प्लान भी जोड़ दिया है। इसमें यूजर्स को कुल 1 जीबी डेटा और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।ऐसे लोग जो हर महीने रिचार्ज कराने से फ्री होना चाहते हैं उनके लिए जियो 2,399 रुपये का एनुअल प्लान लेकर आया है।

रिलायंस जियो ने अपने शुरुआती दौर में लंबे समय तक फ्री सर्विस देने के बाद जब पैसे वसूलने शुरू किए तब भी अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले लोगों को इसकी सर्विस सस्ती पड़ती थी। मजबूरन अन्य कंपनियों को सस्ती सर्विस देनी पड़ी। लेकिन देखते-देखते जियो ने रिचार्ज की कीमत बढ़ाना शुरू कर दिया और कई मामलों में देखें तो एयरटेल, वोडाफोन-आईडिया से भी महंगे रिचार्ज जियो के हो गए.. 

अब टेलिकॉम कंपनियों जियो और एयरटेल की तरफ से कई नए प्रीपेड प्लान्स जारी किए गए हैं। जियो का लॉन्ग टर्म के लिए 2,399 रुपये नया प्लान लॉन्च किया है। वहीं एयरटेल के 99 रुपये और 199 रुपये के प्रीपेड प्लान्स में अलग-अलग बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

एयरटेल का 99 रुपये का प्लानएयरटेल ने अपने कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाते हुए इसमें एक 99 रुपये का प्लान भी जोड़ दिया है। इसमें यूजर्स को कुल 1 जीबी डेटा और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही इसमें 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। प्लान की वैधता 18 दिन है। 

हालांकि इस प्लान में भी यूजर्स को Zee5, Wynk Music और Airtel XStream का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान बिहार, झारखंड, कोलकाता, एमपी और छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट और पश्चिम बंगाल जैसे सर्कल्स में ऑफर किया जा रहा है।

199 रुपये वाला प्लानएयरटेल का 199 रुपये वाला नए प्लान में यूजर्स को रोज 1 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है। इस प्लान के साथ भी यूजर्स को Zee5, Wynk Music और Airtel XStream जैसी सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन दिया गया है। इस प्लान की वैधता 24 दिनों के लिए है। 

यह प्लान असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, केरल, कोलकाता, एमपी और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा, नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट और वेस्ट, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

जियो का 2,399 रुपये वाला प्लानऐसे लोग जो हर महीने रिचार्ज कराने से फ्री होना चाहते हैं उनके लिए जियो 2,399 रुपये का एनुअल प्लान लेकर आया है। इस प्लान में यूजर्स को रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड जियो-टू-जियो कॉलिंग मिलेगी। 

जियो के अलावा अन्य किसी दूसरे नंबर पर फोन करने के लिए 12000 FUP मिनट्स मिलेंगे। रोज 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिन की है। इस प्लान में जियो के एप्स का कॉम्प्लिमेंटरी ऐक्सेस भी यूजर्स को मिलता है।

टॅग्स :रिचार्ज प्लानजियोएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की