लाइव न्यूज़ :

200 रुपये से कम के ये हैं Jio, Airtel और Vodafone के बेस्ट प्रीपेड प्लान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 27, 2019 17:49 IST

बाजार में प्रीपेड यूजर्स के लिए कई सस्ते रीचार्ज प्लान मौजूद है। इनमें वोडाफोन, रिलायंस जियो और एयरटेल कंपनी शामिल है। हम आपको आज इन कंपनियों के 200 रुपये से कम के प्लान की जानकारी दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में विस्तार से...

Open in App

रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलीकॉम कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। इसका सीधा फायदा यूजर्स को हो रहा है। यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा फायदा मिल रहा है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई नए प्लान्स ला रहे हैं। बढ़ते कॉम्पिटीशन के चलते भारत में मोबाइल डेटा प्लान तेजी से सस्ते हो रहे हैं।

ऐसे में बाजार में प्रीपेड यूजर्स के लिए कई सस्ते रीचार्ज प्लान मौजूद है। इनमें वोडाफोन, रिलायंस जियो और एयरटेल कंपनी शामिल है। हम आपको आज इन कंपनियों के 200 रुपये से कम के प्लान की जानकारी दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में विस्तार से...

Reliance Jio का 149 रुपये का प्लान

जियो यूजर्स को इस प्लान में 28 दिनों के लिए 1.5 जीबी डेली डेटा मिलता है। इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा डेली 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। प्लान में यूजर्स जियो के सभी ऐप्स (जैसे-जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड) का फ्री एक्सेस पाते हैं।

Airtel का 169 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 169 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को 1 जीबी डेली डेटा दिया जाता है। यूजर्स इस प्लान में फ्री रोमिंग की सुविधा भी पाते हैं। यूजर्स को प्लान में एयरटेल टीवी और Wynk ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Vodafone का 169 रुपये का वाला प्लान

वोडाफोन के इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स मिलते हैं। वहीं, यूजर्स को रोजाना 1 जीबी डेटा भी दिया जाता है। यानी कि कुल 28 जीबी का फायदा होता है यूजर्स को। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। प्लान में इन सबके अलावा 100 एसएमएस रोज मिलते हैं। वोडाफोन प्ले ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स फ्री में उठा सकते हैं।

Reliance Jio का 198 रुपये वाला प्लान

जियो के प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। यानी कि प्लान में आपको कुल 56 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री रोमिंग की सुविधा ले पाएंगे। Jio ऐप्स के अलावा इसमें आपको डेली 100 SMS की सुविधा मिल रही है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान

एयरटेल ने भी अपने यूजर्स के लिए 199 रुपये का प्लान बाजार में उतारा है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही Airtel यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री रोमिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें आपको Airtel TV और Wynk Music का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

Vodafone का 199 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन कंपनी का यूजर्स के लिए 199 रुपये का प्लान मौजूद है। इस प्लान के तहत यूजर्स को डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल और फ्री रोमिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानजियोरिलायंस जियोएयरटेलवोडाफ़ोनटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की