लाइव न्यूज़ :

जियो को मिले लाखों नये ग्राहक, करोड़ों में पहुंचा मुनाफा, इतने लोगों ने छोड़ दिया वोडाफोन, एयरटेल का साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 15:35 IST

जियो को 2019-20 की दूसरी तिमाही में एकल आधार पर 990 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। यह पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 45.40 प्रतिशत अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देकुल टेलीफोन उपयोगकर्ताओं में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 117.1 करोड़ के साथ 98 प्रतिशत से अधिक रही। कंपनी को पिछले साल की इसी तिमाही में 681 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस जियो अकेली ऐसी दूरसंचार कंपनी है जिसके ग्राहकों की संख्या अगस्त में बढ़ी है। अन्य दूरसंचार कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहक इस दौरान कम हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक जियो ने इस दौरान सर्वाधिक 84.45 लाख मोबाइल उपभोक्ता जोड़े। 

ट्राई ने अगस्त 2019 के लिये जारी दूरसंचार ग्राहक रिपोर्ट में कहा, ‘‘देश में टेलीफोन कनेक्शन लेने वालों की संख्या जुलाई 2019 के अंत में 118.93 करोड़ थी, जो अगस्त 2019 के अंत तक बढ़कर 119.18 करोड़ पर पहुंच गयी।’’ कुल टेलीफोन उपयोगकर्ताओं में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 117.1 करोड़ के साथ 98 प्रतिशत से अधिक रही। 

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘कुल वायरलेस ग्राहक (जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई) की संख्या आलोच्य माह में बढ़कर 117.1 करोड़ पर पहुंच गयी। एक महीने पहले यह संख्या 116.83 करोड़ थी।’’ इस दौरान वोडाफोन आइडिया को 49.56 लाख उपभोक्ताओं ने, भारती एयरटेल को 5.61 लाख ने, बीएसएनएल को 2.36 लाख, एमटीएनएल को 6,701 उपभोक्ताओं ने और रिलायंस कम्यूनिकेशंस को 63 उपभोक्ताओं ने छोड़ा। 

जियो के अलावा बीएसएनएल ही ऐसी कंपनी रही जो अक्टूबर 2018 के बाद से नये उपभोक्ताओं को जोड़ने में सफल हो रही थी, लेकिन अगस्त में इसके भी उपभोक्ताओं में कमी आयी। अगस्त में 48.6 लाख उपभोक्ताओं ने मोबाइल नंबर पोर्ट किये। लैंडलाइन ग्राहकों की संख्या अगस्त में 1.5 लाख कम होकर 2.08 करोड़ पर आ गयी।

दूसरी तिमाही में हुआ 990 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभजियो को 2019-20 की दूसरी तिमाही में एकल आधार पर 990 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। यह पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 45.40 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी को पिछले साल की इसी तिमाही में 681 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 33.70 प्रतिशत बढ़कर 12,354 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने एक बयान में कहा, ‘‘जियो के उपभोक्ताओं की संख्या 35 करोड़ के पार हो गयी है। हम अभी भी विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनी बने हुए हैं। हम अभी भी हर महीने एक करोड़ से अधिक नये उपभोक्ता जोड़ रहे हैं।’’ कंपनी को आलोच्य तिमाही के दौरान प्रति उपभोक्ता 120 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह पिछली तिमाही के मुकाबले दो रुपये कम रहा।

टॅग्स :जियोजियो फोनएयरटेलवोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की