लाइव न्यूज़ :

Flipkart, Amazon के बाद Reliance Digital दे रहा 4000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 13, 2018 18:39 IST

सेल में यूजर्स को कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे। सेल में 200 ब्रांड्स के 4000 से अधिक प्रोड्क्ट्स शामिल किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सेल में 200 ब्रांड्स के 4000 से अधिक प्रोड्क्ट्स शामिल किए गए'डिजिटल इंडिया सेल' 15 अगस्त तक चलेगीबड़े बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक को 10% का मिलेगा कैशबैक

नई दिल्ली, 13 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अमेजन, फ्लिपकार्ट की सेल के बाद अब रिलांयस ने भी अपनी सेल शुरू कर दी है। रिलायंस डिजिटल ने 'डिजिटल इंडिया सेल' नाम से सेल का आयोजन किया है। यह सेल 15 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में यूजर्स को कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे। सेल में 200 ब्रांड्स के 4000 से अधिक प्रोड्क्ट्स शामिल किए गए हैं। 

यूजर को सेल में हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर छूट दी जा रही है। इसमें खासकर टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स जैसे कई आइटम्स को बड़े डिस्काउंट ऑफर पर खरीदा जा सकता है। साथ ही इस सेल में देश के किसी भी बड़े बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक को 10% का कैशबैक मिल रहा है।

सेल में HD LED TV की रेंज मात्र 10,990 रुपये से शुरू हो रही है। अगर आप फ्रीज खरीदना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 11,490 रुपये, वॉशिंग मशीन की रेंज की 10,490 रुपये से शुरू हो रही है। साथ ही इस सेल में कोई भी सामान खरीदने पर फ्री इंस्टॉलेशन की सुविधा दी जा रही है।

रिलायंस की सेल में एचडीएफसी, सिटी बैंक, आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा जैसे बड़े बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर छूट मिल रही है। यह सेल वेबसाइट के साथ-साथ देश के 800 शहरों में स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और माई जियो स्टोर्स पर आयोजित की जा रही है। यहां आप एक छत के नीचे होम थिअटर, डिजिटल कैमरा, मोबाइल फोन्स, आईटी और अक्सेसरीज खरीद सकते हैं।

टॅग्स :रिलायंससेलअमेजनफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की