लाइव न्यूज़ :

5000 रुपये से कम में Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi Go,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 20, 2019 12:43 IST

Redmi Go की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन एचडी डिस्प्ले, अनलिमिटेड गूगल फोटोज़ स्टोरेज, 3,000 एमएएच बैटरी और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। रेडमी गो स्मार्टफोन 20 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं और गूगल असिस्टेंट हिंदी (Google Assistant Hindi) सपोर्ट के साथ आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशाओमी का यह पहला स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड गो पर रन करेगारेडमी गो स्मार्टफोन 20 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं और गूगल असिस्टेंट हिंदी सपोर्ट के साथ आएगाशाओमी के रेडमी गो की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है

चीनी कंपनी शाओमी ने अपने नए Redmi Go स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। शाओमी का यह पहला स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड गो पर रन करेगा। बता दें कि रेडमी गो स्मार्टफोन को सबसे पहले जनवरी 2019 में पेश किया गया था।

Redmi Go की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन एचडी डिस्प्ले, अनलिमिटेड गूगल फोटोज़ स्टोरेज, 3,000 एमएएच बैटरी और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। रेडमी गो स्मार्टफोन 20 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं और गूगल असिस्टेंट हिंदी (Google Assistant Hindi) सपोर्ट के साथ आएगा।

Redmi Go की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और उपलब्धता

भारतीय बाजार में शाओमी के रेडमी गो की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। भारत में Redmi Go को 22 मार्च को दोपहर 12 बजे Flipkart और Mi.com पर बेचा जाएगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो रेडमी गो के साथ 2,200 रुपये का Jio कैशबैक और 100 जीबी तक फ्री डेटा मिलेगा।

Redmi Go स्पेसिफिकेशन

इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसका 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट उतारा है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। यूजर को इस हैंडसेट के साथ गूगल फोटोज़ में अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगी। ड्यूल-सिम (नैनो) वाला रेडमी गो (Redmi Go) एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है।

कैमरा की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है जो 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी  सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं।

Redmi Go फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनमोबाइलफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की