लाइव न्यूज़ :

Jio Vs Airtel Vs Vodafone: 100 रुपये से कम में ये कंपनी दे रही है बेस्ट प्रीपेड प्लान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 19, 2019 09:35 IST

हम आपको इस खबर में 100 रुपये से कम में आने वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो Jio, Airtel और Vodafone की ओर से जारी किए गए हैं।

Open in App

हाल ही में एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों में भारत दूसरे नंबर पर है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनी Jio के मार्केट में आने के बाद से भारत में इंटरनेट यूज करने की संख्या बढ़ी है। वहीं, दूसरी ओर दूसरी टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक रिचार्ज प्लान पेश कर रहे हैं।

हम आपको इस खबर में 100 रुपये से कम में आने वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो Jio, Airtel और Airtel की ओर से जारी किए गए हैं।

Jio

100 रुपये से कम में टेलीकॉम कंपनी Jio ने बाजार में 98 रुपये वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। वहीं, 28 दिनों के लिए 300 SMS भी फ्री मिलेंगे। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। पैक में सभी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी बिना किसी चार्ज के मिलता है।

Airtel

एयरटेल में आने वाले पैक की अगर बात करें तो कंपनी ने भी  98 रुपये वाला प्लान बाजार में उतारा है। इस प्लान में यूजर्स को 4G/3G की स्पीड से 28 दिनों के लिए कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, इंटरनेट खत्म होने के बाद यूजर्स को स्टैंडर्ड रेट के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे। बता दें कि Airtel का यह एक इंटरनेट पैक है और इस पैक में वॉइस कॉलिंग या टॉकटाइम नहीं मिलेगा।

Vodafone

वोडाफोन के प्लान की बात करें तो कंपनी का भी बाजार में 98 रुपये वाला प्लान मौजूद है। इस प्लान में 4G/3G की स्पीड में 6 जीबी इंटरनेट मिल रहा है। डेटा खत्म होने के बाद आपको पैसे चुकाने होंगे। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह एक इंटरनेट पैक है और इस पैक में वॉइस कॉलिंग या टॉकटाइम नहीं मिलेगा।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानजियोरिलायंस जियोएयरटेलवोडाफ़ोनटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की