लाइव न्यूज़ :

Realme XT आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देख सकते हैं Realme XT Live Streaming

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 13, 2019 12:34 IST

ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले Realme XT के कई फीचर्स अब तक सामने आ चुके हैं। ये फोन 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देRealme XT में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.4 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन होगीरियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आएगा

Realme XT आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्चिंग इवेंट की शुरुआत भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:30 बजे (12:30PM) होगी। Realme XT लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर होगी। रियलमी एक्सटी के दो कलर वेरिएंट हो सकते हैं, एक पर्ल ब्लू और पर्ल व्हाइट। रियलमी एक्सटी के कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं।

Realme XT की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले इसके कुछ फीचर्स से पर्दा उठ चुका है। अब सिर्फ Realme XT की भारत में कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठना बाकी है। उम्मीद है कि रियलमी आज इवेंट के दौरान रियलमी एक्सटी की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दे सकती है।

Realme XT की खासियत (Realme XT specifications)

Realme XT में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.4 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन होगी। फोन का फ्रंट और बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रियलमी एक्सटी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन के तीन स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा।

Realme XT Live Streaming

टॅग्स :रियलमीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की