लाइव न्यूज़ :

Realme के 9999 रुपये के इस फोन पर मिल रहा है 9000 रुपये का ऑफर, पहली सेल आज

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 27, 2019 10:43 IST

Realme 5 Sale: रियलमी कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 5 की आज पहली सेल भारत में रखी गई है। फोन की कीमत 10,000 रुपये से शुरू होती है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देRealme 5 का कीमत 9,999 रुपये से शुरू5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है रियलमी 5इस कीमत में चार रियर कैमरों के साथ आने वाला पहला फोन होगा

Realme 5 Sale: स्मार्टफोन ब्रैंड Realme के लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 5 की आज पहली सेल आयोजित की गई है। Realme 5 को रैम और स्टोरेज के हिसाब से तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत 10,000 रुपये से भी कम रखी गई है। ऐसे में यह कहा जा सकता है यह इस कीमत में चार रियर कैमरों के साथ आने वाला पहला फोन होगा। 

फोन की खासियतों की अगर बात करें तो रियलमी 5 हैंडसेट स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5,000 एमएएच की बैटरी है। आइए अब आपको रियलमी 5 सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स, हैंडसेट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें: तीन कैमरे वाले Xiaomi के Mi A3 की आज सेल, फोन पर मिल रहें जबरदस्त ऑफर्स

realme-5

Realme 5 Price, First Sale and Launch Offers

Realme 5 के कीमत की बात करें तो इसे 9,999 रुपये के शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत में फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

रियलमी 5 की पहली सेल 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर रियलमी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर बिकेगा।

ऑफर्स की बात करें तो रियलमी 5 प्रो खरीदने पर जियो (Jio) की ओर से 7,000 रुपये का फायदा मिलेगा। फोन को आप नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं। पेटीएम UPI से भुगतान करने पर 2,000 रुपये कैशबैक भी मिलेगा। यही लॉन्च ऑफर्स रियलमी 5 के साथ भी उपलब्ध हैं। लेकिन बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प नहीं दिया गया है।

Realme 5 specifications

ड्यूल-सिम रियलमी 5 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

रियलमी 5 प्रो भी चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर (एफ/ 2.25 अपर्चर और 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस), 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) है। कैमरा सेटअप इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 5 प्रो में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एआई ब्यूटिफिकेशन टेक से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। रियलमी 5 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है।

टॅग्स :रियलमीफ्लिपकार्टएंड्राइड स्मार्टफोनमोबाइलजियो कैश बैक ऑफरसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की