लाइव न्यूज़ :

8000 रु से कम कीमत वाले Realme 3i की आज सेल, जानें कीमत और फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 6, 2019 11:24 IST

Realme 3i Sale: रियलमी 3आई फोन की खासियतों की अगर बात करें तो Realme 3i में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, फोन में जान फूंकने के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी, मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट, 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है।

Open in App
ठळक मुद्देहीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं रियलमी 3आई मेंरियलमी 3आई एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता हैRealme 3i में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

Realme 3i Sale: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 3i को आज एक बार खरीदने का मौका है। कंपनी आज इस फोन की बिक्री दोपहर 12 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर करने वाली है। इसके अलावा फोन को आप Realme की अपनी वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।

फोन की खासियतों की अगर बात करें तो Realme 3i में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, फोन में जान फूंकने के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी, मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट, 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है।

Realme 3i की भारत में कीमत, सेल का समय और सेल ऑफर्स

कीमत की बात करें तो रियलमी 3आई की कीमत 7999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में फोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन डायमंड ब्लैक, डायंड ब्लू और डायमंड रेड रंग में मिलेगा।

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर सेल दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

Realme 3i specifications

ड्यूल-सिम रियलमी 3आई (रिव्यू) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 88.30 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

रियलमी 3आई में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

रियर कैमरा नाइटस्पेस, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बोस्ट और पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक के साथ आता है।

रियलमी ने अपने इस फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है।

टॅग्स :रियलमीएंड्राइड स्मार्टफोनस्मार्टफोनमोबाइलफ्लिपकार्टसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की