लाइव न्यूज़ :

4,230mAh बैटरी वाले Realme 3 की आज है पहली सेल, फोन पर मिल रहे हैं धांसू ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 12, 2019 10:59 IST

Realme 3 फोन की बिक्री आज यानी 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को Flipkart.com और Realme.com पर जाकर खरीद सकते हैं। वहीं, रियलमी कंपनी जल्द ही इस फोन को ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

Open in App
ठळक मुद्देRealme 3 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हैरियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगाजियो की ओर से फोन पर 5,300 रुपये का बेनेफिट मिलेगा

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme ने हाल ही में भारत कें अपना नया स्मार्टफोन Realme 3 लॉन्च किया था। इस फोन की बिक्री आज यानी 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को Flipkart.com और Realme.com पर जाकर खरीद सकते हैं। वहीं, रियलमी कंपनी जल्द ही इस फोन को ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

Realme 3 की कीमत

भारतीय बाजार में रियलमी 3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को तीन कलर वेरिएंट डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है।

Realme 3 पर मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

भारतीय बाजार में रियलमी के 50 लाख बिक्री होने की खुशी में कंपनी ग्राहकों को तोहफा देगी। इस खुशी के मौके पर Realme 3 के दोनों वेरिएंट 3 जीबी रैम+ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर अगले 10 लाख यूजर्स के लिए क्रमशः 8,999 रुपये और 10,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं, HDFC Bank के कार्ड और EMI से फोन की खरीदारी करने पर यूजर्स को 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही जियो की ओर से फोन पर 5,300 रुपये का बेनेफिट मिलेगा। वहीं अगर आप फोन को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट Realme.com और MobiKwik से खरीदते हैं तो ग्राहकों को 20 प्रतिशत का सुपरकैश मिलेगा। रियलमी 3 का रेडिएंट ब्लू वेरिएंट 26 मार्च 2019 से फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट पर उपलब्ध होगा।

Realme 3 के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो ऑप्शन हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। ड्यूल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा। 

Realme 3 में पिछले हिस्से पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।

रियलमी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो ऑप्शन हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। स्टोरेज को ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। हैंडसेट की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह ऑप्टिमाजेशन मोड के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, 2.4 गीगाहर्ट्ज वाई-फाई, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme 3 का डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है और वजन 175 ग्राम है।

टॅग्स :रियलमीस्मार्टफोनफ्लिपकार्टसेलजियोऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की