लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन-आइडिया की पोस्टपेड सेवाएं अब सिर्फ 'Vodafone Red' ब्राण्ड के तहत होंगी पेश, पुराने प्लान्स की होगी छुट्टी

By भाषा | Updated: February 7, 2020 12:47 IST

कंपनी ने कहा कि इसकी शुरूआत मुंबई से करने के बाद अगले कुछ महीनों में चरणबद्ध तरीके से इसे सभी सर्किल में पेश किया जाएगा।

Open in App

दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने अपने सभी पोस्टपेड (बिल वाले) उत्पाद और सेवाएं अपने प्रीमियम एवं महत्वाकांक्षी ब्राण्ड अब केवल ‘वोडाफोन रैड’ के तहत पेश करने की घोषणा की है। इसमें आइडिया की पोस्टपेड सेवाएं भी शामिल हैं।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि इसकी शुरूआत मुंबई से करने के बाद अगले कुछ महीनों में चरणबद्ध तरीके से इसे सभी सर्किल में पेश किया जाएगा। इससे हर सर्कल में वोडाफोन रैड पोस्टपेड प्लान, वोडाफोन और आइडिया दोनों ब्राण्ड्स के डिजिटल चैनलों एवं सभी स्टोर पर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होंगे।

इसमें आइडिया ब्राण्ड की पोस्टपेड सेवा आइडिया निर्वाणा के सभी उपभोक्ता वोडाफोन रैड प्लान पर आ जाएंगे। यह बदलाव आइडिया के एंटरप्राइज़ पोस्टपेड उपभोक्ताओं पर भी लागू होगा।

वोडाफोन आइडिया के विपणन निदेशक अवनीश खोसला ने कहा, ‘‘हम अपनी कंपनी की थीम के आधार पर अपनी पोस्टपेड पेशकश को वोडाफोन रैड ब्राण्ड के तहत समेकित कर रहे हैं। उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न कीमतों पर उपलब्ध व्यापक प्लान्स के साथ, उपभोक्ता अच्छी से अच्छी दूरसंचार सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।’’

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

कारोबारअब 10 रुपये में रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, जियो ने पेश किया नया रिचार्ज प्लान, जानिए इसके बारे में

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की