लाइव न्यूज़ :

Portronics ने लॉन्च किया Muffs G ब्लूटूथ हेडफोन, जानें कीमत और फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 14, 2018 13:17 IST

Portronics डिजिटल ने अपने ब्लूटूथ हेडफोन सीरीज में ‘Muffs G’ को लॉन्च किया है। मफ्स जी एक ब्लूटूथ 4.2 स्टीरियो हेडफोन है। इसमें एक ऑक्स-इन ऑप्शन दिया गया है, जो यूजर को क्लियर साउंड का अनुभव देती है।

Open in App

Portronics डिजिटल ने अपने ब्लूटूथ हेडफोन सीरीज में ‘Muffs G’ को लॉन्च किया है। मफ्स जी एक ब्लूटूथ 4.2 स्टीरियो हेडफोन है। इसमें एक ऑक्स-इन ऑप्शन दिया गया है, जो यूजर को क्लियर साउंड देती है। मफ्स जी में ब्लूटूथ या फिर ऑक्स केबल का इस्तेमाल करते हुए म्यूजिक सुन सकते हैं। मफ्स-जी की कीमत 1999 रुपये है और यह भूरे रंग में उपलब्ध है।

अगर कोई फ्लाइट में सफर कर रहा है और वायरलेस (ब्लूटूथ) फीचर का इस्तेमाल नहीं करना चाहता है तो यूजर वायर का यूज कर सकते हैं। ‘मफ्स जी’ में एक बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी लगा है, जिसके माध्यम से आप अपने फोन कॉल्स रिसीव कर सकते हैं। इसका राबस्ट और लाइटवेट डिजाइन इसे उपयोग में आरामदायक बनाता है। इसके इअर-कप्स में खास कुशन है और इसका हेडबैंड आरामदायक है। यह नॉइज कैंसीलेशन फीचर से लैस है।

इसका रग्ड फोल्डेबल डिजाइन इसे लम्बी उम्र देता है। इसमें इनबिल्ट ड्राइवर्स लगे हैं, जिनका अनुपात 40 एमएम है और ये सुनने वाले को अतिरिक्त बास और ट्रेबल का आनंद देते हैं। यह 10 मीटर के रेंज में काम करता है। ‘Muffs G’ में हाइली एफीशिएंट नॉइज केंसीलेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग हुआ है और यह साफ-सुथरी और तेज आवाज देता है। यह 20 से 20 हजार हट्ज फ्रीक्वेंसी के बीच काम करता है।

पोर्टोनिक्स का यह नया प्रोडक्ट दो घंटे की चार्जिंग के बाद बिना रुके 10 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। इसके सुरक्षित तथा पावरफुल बिल्टइन रीचार्जेबल बैटरी इसे हेडफोन की दुनिया में अलग स्थान देते हैं। ‘मफ्स जी’ का खासियत यह है कि इसके इअर कप्स फोल्डेबल हैं। ये अंदर की तरफ फोल्ड हो सकते हैं। इससे इसे कहीं भी ले जाना आसान है।

टॅग्स :पोर्टोनिक्सईयरफोन्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्यक्या है रेयर सेंसरिनुरल नर्व हियरिंग लॉस? इस बीमारी की चपेट में आईं अलका याग्निक, जानिए इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में

भारतमोबाइल पर बात कर रहा था युवक, तभी कान में फट गया ईयरफोन; जानिए फिर क्या हुआ

टेकमेनियाXiaomi MI True वायरलेस इयरफोन 2 की कीमत 500 रु घटी, जानें क्या है नई कीमत

टेकमेनियानहीं खरीदना चाहते हैं चाइनीज प्रॉडक्ट, तो इन इंडियन कंपनियों के ईयरफोन हैं बेस्ट, तस्वीरों में देखें शानदार डिजाइन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की