लाइव न्यूज़ :

फेसबुक अकाउंट से जुड़े 41.9 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के फोन नंबर सार्वजनिक हो गए: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2019 18:16 IST

प्रौद्योगिकी समाचार वेबसाइट टेकक्रंच के मुताबिक एक सर्वर में कई डाटाबेस के अंदर 41.9 करोड़ रिकॉर्ड हैं जिसमें 13.3 करोड़ अमेरिकी अकाउंट, वियतनाम के पांच करोड़ से अधिक अकाउंट और ब्रिटेन के 1.8 करोड अकाउंट शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहर अकाउंट से जुड़ा विशिष्ट नंबर, प्रोफाइल का फोन नंबर के साथ ही उनका भौगोलिक स्थान आदि सूचीबद्ध था। सर्वर में पासवर्ड नहीं लगा था जिसका मतलब है कि कोई भी डाटाबेस तक पहुंच सकता था

फेसबुक अकाउंट से जुड़े 40 करोड़ से अधिक फोन नंबर हाल में ऑनलाइन जारी हो गए। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया ने बुधवार को दी।

प्रौद्योगिकी समाचार वेबसाइट टेकक्रंच के मुताबिक एक सर्वर में कई डाटाबेस के अंदर 41.9 करोड़ रिकॉर्ड हैं जिसमें 13.3 करोड़ अमेरिकी अकाउंट, वियतनाम के पांच करोड़ से अधिक अकाउंट और ब्रिटेन के 1.8 करोड अकाउंट शामिल हैं।

टेकक्रंच ने खबर दी कि डाटाबेस में फेसबुक उपयोगकर्ता के आईडी -- हर अकाउंट से जुड़ा विशिष्ट नंबर, प्रोफाइल का फोन नंबर के साथ ही उनका भौगोलिक स्थान आदि सूचीबद्ध था। सर्वर में पासवर्ड नहीं लगा था जिसका मतलब है कि कोई भी डाटाबेस तक पहुंच सकता था और बुधवार को जब तक टेकक्रंच ने वेबसाइट के होस्ट से संपर्क नहीं किया था तब तक ऑनलाइन रहा।

फेसबुक ने रिपोर्ट के कुछ हिस्से की पुष्टि की लेकिन खामियों को तवज्जो नहीं दी और कहा कि अभी तक जितनी संख्या की पुष्टि हुई है वे 41.9 करोड़ की लगभग आधी हैं। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने एएफपी से कहा, ‘‘डाटाबेस हटा दिया गया है और हमने कोई ऐसा साक्ष्य नहीं देखा कि फेसबुक अकाउंट से समझौता हुआ है।’’

2018 के कैंब्रिज एनालिटिका कांड के बाद कंपनी ने एक फीचर को हटा दिया जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता फोन नंबर का इस्तेमाल कर प्लेटफॉर्म पर सर्च करते थे। 

टॅग्स :फेसबुकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की