लाइव न्यूज़ :

PayTm ने दिया यूजर्स को तोहफा, यहां चालान कटा तो आसानी से कर सकेंगे पेमेंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 1, 2019 16:49 IST

पेटीएम यूजर्स और संबंधित विभागों के लिए यह बहुत राहत भरा कदम है। इस प्रकार बहुत सा समय और प्रयास बचेगा अन्यथा चालान भुगतान करने के लिए तयशुदा यातायात विभाग केन्द्रों तक सफर करना पड़ता है। दूसरी ओर इससे यातायात पुलिस के संसाधन चालान एकत्रित करने की गतिविधियों से मुक्त हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले लोग पेटीएम वैब और मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से ई-चालान भुगतान कर पाएंगेवर्तमान में पांच राज्यों में पेटीएम का यातायात चालान फीचर उपयोग किया जा रहा है, जो हैं- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगालपेटीएम अब तक तकरीबन 20 लाख चालानों का भुगतान अपने प्लैटफॉर्म पर प्रोसैस कर चुका है

भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PayTm ने आज घोषणा की कि अपने प्लैटफॉर्म पर डिजिटल चालान भुगतान के लिए उसने नोएडा ट्रैफिक पुलिस के साथ रणनीतिक सहभागिता की है। इस सहभागिता से नोएडा में यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले लोग पेटीएम वैब और मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से ई-चालान भुगतान कर पाएंगे।

पेटीएम यूजर्स और संबंधित विभागों के लिए यह बहुत राहत भरा कदम है। इस प्रकार बहुत सा समय और प्रयास बचेगा अन्यथा चालान भुगतान करने के लिए तयशुदा यातायात विभाग केन्द्रों तक सफर करना पड़ता है। दूसरी ओर इससे यातायात पुलिस के संसाधन चालान एकत्रित करने की गतिविधियों से मुक्त हो जाएंगे। इसके अलावा इससे चालान संग्रहण ज्यादा पारदर्शी बनेगा और यातायात विभाग को अपनी प्रक्रियाएं व्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी।

paytm

पेटीएम के सीओओ किरन वासिरेड्डी ने कहा, "हमने 2017 में डिजिटल यातायात चालान भुगतान फीचर लांच किया था और तब से हमें अपने उपभोक्ताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अब तक हम सभी सूचीबद्ध यातायात निकायों के लिए 20 लाख से ज्यादा ट्रांज़ेक्शन प्रोसैस कर चुके हैं। खास तौर पर नोएडा यातायात विभाग के साथ हमारी सहभागिता से दिल्ली एनसीआर में हमारी शुरुआत हो चुकी है और हमारी इस पहल को महत्वपूर्ण बल मिला है। इस क्षेत्र में इस सेवा के विस्तार के लिए हम यातायात विभाग को धन्यवाद देते हैं।"

वर्तमान में पांच राज्यों में पेटीएम का यातायात चालान फीचर उपयोग किया जा रहा है, जो हैं- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल। अब इस सहभागिता में उत्तर प्रदेश भी जुड़ गया है और यह संख्या 6 हो चुकी है। पेटीएम अब तक तकरीबन 20 लाख चालानों का भुगतान अपने प्लैटफॉर्म पर प्रोसैस कर चुका है। अपनी इस नई सहभागिता के साथ पेटीएम का लक्ष्य इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक 30 लाख से अधिक चालान भुगतानों को प्रोसैस करना है।

टॅग्स :पेटीएममोबाइल ऐपऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की