लाइव न्यूज़ :

Oppo Realme 1 की कल है पहली सेल, Jio देगा 4,850 रुपये तक का लॉन्च ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 24, 2018 17:59 IST

Realme 1 को सीधे तौर पर Xiaomi Redmi Note 5 और Asus ZenFone Max Pro M1 जैसे हैंडसेट से चुनौती मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देRealme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता हैRealme 1 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है

नई दिल्ली 24 मई: ओप्पो के सब-ब्रैंड के रियलमी का पहला स्मार्टफोन Realme 1 हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फोन की पहली सेल भारत में शुक्रवार को होगी। कंपनी ने इसे मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया है। Realme 1 की खासियत की अगर बात करें तो इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं, फोन के वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत रखी गई है। Realme 1 की शुरूआती कीमत 8,990 रुपये है और वेरिएंट के हिसाब से 13,990 रुपये तक जाती है। 

Realme 1 को सीधे तौर पर Xiaomi Redmi Note 5 और Asus ZenFone Max Pro M1 जैसे हैंडसेट से चुनौती मिलती है। नया Realme 1 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा और यह मेड इन इंडिया प्रोडक्ट है।

इसे भी पढ़ें: Airtel ने अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ लॉन्च किए दो नए 49 रुपये और 193 रुपये वाले सस्ते प्लान

Realme 1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में Realme 1 की पहली सेल अमेजन पर कल दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। सेल में हैंडसेट के सिर्फ दो वेरिएंट ही उपलब्ध कराए जाएंगे होंगे- 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज। फोन दो कलर वेरिएंट डायमंड ब्लैक और सोलर रेड में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसका एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है जो डायमंड ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर रंग में आएगा जो आने वाले हफ्तों में उपलब्ध कराया जाएगा।

Realme 1 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी/64 जीबी वाले वेरिएंट के लिए 10,990 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही, फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को भी पेश किया गया है, जो 13,990 रुपये कीमत वाला है। Jio के साथ 4,850 रुपये का फायदा दिया जाएगा। साथ ही Realme 1 पर नो कॉस्ट EMI के साथ खरीदा जा सकता है। SBI ग्राहकों को 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। साथ में मुफ्त केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर भी ग्राहक को दिए जाएंगे। Realme 1 डायमंड ब्लैक, मूनलाइट सिल्वर (यह वेरिएंट जून में आएगा) और सोलर रेड रंग में आएगा।

Realme 1 स्पेसिफिकेशन

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10,500 रुपये में iPhone 8 होगा आपका, यहां मिल रहा है ये ऑफर

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।

टॅग्स :ओप्पोअमेजनशिओमीअसुससेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की