लाइव न्यूज़ :

Oppo K1 से आज उठेगा पर्दा, 25MP सेल्फी कैमरा से होगा लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 6, 2019 12:27 IST

Oppo K1 स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में चीन में इस हैंडसेट को लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट पर ओप्पो के1 के लिए जारी किए गए टीजर में फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात कही गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है ओप्पो के1 मेंओप्पो के1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगाOppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo भारत में आज अपने नए स्मार्टफोन Oppo K1 से पर्दा उठाने वाली है। नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी, जिसमें ओप्पो के1 को लॉन्च किया जाएगा। Oppo K1 स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में चीन में इस हैंडसेट को लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट पर ओप्पो के1 के लिए जारी किए गए टीजर में फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात कही गई है। चीनी बाजार में Oppo K1 की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) है।

Oppo K1 की अनुमानित भारतीय कीमत

भारत में फोन की कीमत की अगर बात करें तो कंपनी इसे 16,900 रुपये में लॉन्च कर सकती है। इस कीमत पर आपको 4 जीबी रैम वेरिएंट खरीदने को मिलेगा। वहीं इसके 6 जीबी रैम की कीमत 19,000 रुपये के करीब हो सकती है। स्मार्टफोन को मोका रेड और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। Oppo लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube और Flipkart की माइक्रोसाइट पर करेगी।

Oppo K1 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसके बारे में 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो होने का दावा किया गया है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। ओप्पो के1 में 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम का विकल्प होगा।

Oppo K1

Oppo K1 में पिछले हिस्से पर ड्यूल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Oppo K1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पिछले हिस्से पर 3जी ग्लास। ओप्पो के1 में 3,600 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी। 

टॅग्स :ओप्पोफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल