लाइव न्यूज़ :

4 जी स्पीड में एयरटेल नंबर एक पर, नेटवर्क में जियों ने मारी बाजी: ओकला

By भाषा | Updated: February 12, 2019 19:35 IST

Airtel vs Reliance Jio: 4जी सेवा के आधार पर जियो का नेटवर्क सर्वेक्षण की 98 प्रतिशत जगहों पर मौजूद रहा जबकि एयरटेल का नेटवर्क 90 प्रतिशत, वोडाफोन (84.6 प्रतिशत) और आइडिया (82.8 प्रतिशत) स्थानों पर रहा।

Open in App

देशभर के 15 शहरों में कराए गए अध्ययन के मुताबिक जुलाई-दिसंबर 2018 के दौरान एयरटेल की डेटा स्पीड सबसे तेज रही। वहीं, नेटवर्क कवरेज के मामले रिलायंस जियो सबसे ऊपर रही। दूरसंचार नेटवर्क शोध कंपनी ओकला ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही।

रिपोर्ट में कहा गया, "एयरटेल 2018 की तीसरी और चौथी तिमाही में देश का सबसे तेज मोबाइल सेवा प्रदाता रहा।"

डेटा स्पीड के मामले में एयरटेल शीर्ष पर रहा। डाउनलोड और अपलोड की कुल स्पीड के साथ सभी नेटवर्क श्रेणियों में उसका स्कोर 10.34 रहा। 4जी श्रेणी में एयरटेल का स्कोर 11.23 प्रतिशत रहा। एयरटेल के बाद वोडाफोन का स्थान है। वोडाफोन का दोनों श्रेणियों में स्कोर 8.19 तथा 9.13, जियो का 7.11 और 7.11 एवं आइडिया सेल्युलर का स्कोर क्रमश: 6.2 और 7.2 रहा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नेटवर्क कवरेज के लिहाज से रिलायंस जियो ने सभी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, जिन क्षेत्रों में सर्वेक्षण किया गया उनमें 99.3 प्रतिशत में जियो की मौजूदगी रही। आमतौर पर जियो की उपलब्धता बेहतर है। उपयोगकर्ता ने 99.3 प्रतिशत स्थानों पर जियो की सेवा पाई। एयरटेल का नेटवर्क 99.1 प्रतिशत, वोडाफोन का 99 प्रतिशत और आइडिया सेल्युलर का नेटवर्क 98.9 प्रतिशत स्थानों पर पाया है।

4जी सेवा के आधार पर जियो का नेटवर्क सर्वेक्षण की 98 प्रतिशत जगहों पर मौजूद रहा जबकि एयरटेल का नेटवर्क 90 प्रतिशत, वोडाफोन (84.6 प्रतिशत) और आइडिया (82.8 प्रतिशत) स्थानों पर रहा।

टॅग्स :एयरटेलजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की