लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: अब ट्विटर पर दिखेगा भांग व गांजा का एड, ऐसे विज्ञापन दिखाने वाला Twitter बना दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

By आजाद खान | Updated: February 16, 2023 13:40 IST

आपको बता दें कि ट्विटर के अलावा जितने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, वे सब भांग व गांजा के विज्ञापन नहीं चलाते है। वे सब "नो कैनबिस विज्ञापन नीति" का पालन करते है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने भांग व गांजा को लेकर एक नया एलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कहा है कि वह अपने मंज पर भांग व गांजा के एड की अनुमति देता है। ऐसे में कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि वह उन ब्रैंड को ही इसकी इजाजत देता जिनके पास इसके बिक्री करने के लाइसेंस है।

वाशिंगटन डीसी:ट्विटर ने बुधवार को अपने प्लेटफॉर्म पर कैनबिस यानी गांजा के प्रचार की अनुमति दे दी है। हालांकि यह अनुमति अभी केवल संयुक्त राज्य अमेरिका के कंपनियों को ही दी है। ऐसे में ट्विटर ने इस एलान के बाद ऐसा करने वाला दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है। 

आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी और प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर इसकी इजाजत नहीं है। ट्विटर के अलावा सभी सोशल मीडिया पर कैनबिस यानी गांजा के विज्ञापन की मंजूरी नहीं है। 

क्या है पूरा एलान

बता दें कि जब से टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है, वे कुछ न कुछ इसमे बदलाव करते रहते है जिसके लिए उनकी कभी तारीफ होती है तो कभी उनकी आलोचना भी की जाती है। ऐसे में ट्विटर ने कल एक एलान किया है और इसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अमेरिका में कैनबिस कंपनियों को अपने ब्रांड और प्रोडक्ट की मार्केटिंग करने की इजाजत दे दी है। 

कैनबिस जिसे हम आम भाषा में मारिजुआना, गांजा और भांग कहते है एक प्सैकोएक्टिव ड्रग है जिसे औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका के 21 राज्य में कैनबिस के बिक्री पर कोई रोक नहीं है और धीरे-धीरे बाकी के राज्य भी इस पर लगे बैन को हटा रहे है। ऐसे में ट्विटर को 21 राज्यों के कैनबिस के ब्रैंड और इसके ग्राहक पर नजर और इन्हें देने की छूट देकर इनसे अच्छा मुनाफा कमाना चाहती है। 

21 साल से ज्यादा उम्र वालों को ही दिखेंगे एड्स

ट्विटर का कहना है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर उन कैनबिस के ब्रैंड को एड्स चलाने व इसे मार्केटिंग करने की इजाजत नहीं देगी जिनके पास कैनबिस के बिक्री के लाइसेंस नहीं है। यही नहीं ट्विटर ने यह भी इन कंपनियों को कह दिया है कि वे केवल 21 साल से ज्यादा उम्र वाले ग्राहकों की ही टारगेट करेगी। 

गौर करने वाली बात यह है कि दुनिया की अन्य बड़ी और छोटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपने यहां कैनबिस की मार्केटिंग व प्रोमोश्न की इजाजत नहीं देती है। ये प्लेटफॉर्म "नो कैनबिस विज्ञापन नीति" का पालन करती है जो अपने यहां कैनबिस की मार्केटिंग व प्रोमोश्न को बैन कर रखा है। ऐसे में इन कैनबिस की कंपनियों को प्रमोट करने का नया प्लेफॉर्म ट्विटर द्वारा दिया जा रहा है। 

टॅग्स :ट्विटरटेक्नोगांजाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की