लाइव न्यूज़ :

DSLR को टक्कर देते हैं ये 5 दमदार कैमरा वाले स्मार्टफोन, जेब में बैठता है फिट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 26, 2019 07:01 IST

मार्केट में ज्यादातर डिमांड शानदार कैमरा वाले स्मार्टफोन की है। यूजर्स बड़े DSLR कैमरा के बजाय ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो जबरदस्त फोटोग्राफी का मजा दे। हम आपको ऐसे 5 स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है जिनकी कैमरा क्वालिटी किसी DSLR से कम नहीं है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

Open in App
ठळक मुद्देमार्केट में ज्यादातर डिमांड शानदार कैमरा वाले स्मार्टफोन की हैमोटोरोला वन विजन फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे हैं

स्मार्टफोन में बाजार में आए दिन एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च होते रहते हैं। किसी स्मार्टफोन में ज्यादा रैम दिया होता है तो किसी में प्रोसेसर ज्यादा पावरफुल होता है।

वहीं, मार्केट में ज्यादातर डिमांड शानदार कैमरा वाले स्मार्टफोन की है। यूजर्स बड़े DSLR कैमरा के बजाय ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो जबरदस्त फोटोग्राफी का मजा दे। ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियां यूजर्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए ज्यादा मेगापिक्सल और नए कैमरा फीचर के साथ पेश कर रही है।

ऐसे में हम आपको ऐसे 5 स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है जिनकी कैमरा क्वालिटी किसी DSLR से कम नहीं है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

Motorola one Visionकीमत- 11,999 रुपये से शुरु

मोटोरोला वन विजन फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा क्वाड पिक्सल तकनीक के साथ आता है। साथ ही, कैमरे में एक नाइट मोड भी है, जिसे नाइट विजन नाम दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 25 मेगापिक्सल का इन-स्क्रीन कैमरा है। कैमरे में क्वाड पिक्सल तकनीक है।

Nokia 7.2कीमत - 17,749 रुपये

नोकिया 7.2 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.3-इंच FHD+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6GB तक रैम, 128GB तक स्टोरेज, 3,500mAh बैटरी, फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेल्फी के लिए 20MP कैमरा दिया गया है।

Realme XTकीमत- 15,999 रुपये

रियलमी एक्सटी में 6.4 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Realme XT फोन के बैक में 4 कैमरे दिए गए हैं। फोन के बैक में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसके अलावा, फोन के बैक में 8 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का SonY iMX 471 सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरे में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (AI) ब्यूटीफिकेशन फीचर भी है।

Redmi Note 7 Proकीमत- 11,999 रुपये

रेडमी नोट 7 प्रो के रियर में आपको 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का कैमरा है। प्रोसेसर की बात करें तो आपको फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट मिलेगा, जो एड्रेनो 62 जीपीयू के साथ काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M40कीमत- 19,890 रुपये से शुरू

सैमसंग गैलेक्सी M40 फोन में 32+ 5+ 8 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी सेंसर के अलावा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

टॅग्स :स्मार्टफोनडीएसएलआर कैमराकैमरामोबाइलरियलमीनोकियासैमसंग गैलेक्सीरेड्मी बजट फ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की