लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 2,987 रुपये में खरीदें नोकिया का 13,499 रुपये वाला यह लेटेस्ट स्मार्टफोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 9, 2018 13:51 IST

नोकिया 6 को खास फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस के साथ मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मार्च। फिनलैंड की कंपनी Nokia ने पिछले साल एंड्रॉयड स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देते ही तहलका मचा दिया था। कंपनी ने अपने पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 के जरिए भारतीय बाजार में कदम रखा था। नोकिया 6 को खास फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया गया था। साथ ही, इसे मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया गया था। अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे है तो आपके पास एक अच्छा मौका है। आपको बता दें कि Nokia 6 को आप महज 2,987 रुपये में खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi का नया स्मार्टफोन भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च, Redmi 5 होने की आशंका

इस स्मार्टफोन की कीमत में पहले कटौती कर दी गई है। वहीं, अमेजन साइट में भी इसे कम कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। लेकिन, अब आप इस फोन को महज 2,987 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप इस शानदार फोन को इतने कम पैसों में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि नोकिया 6 की असली कीमत 17,199 रुपये है। जिस पर अमेजन ने कटौती करते हुए 14,999 रुपये में इस फोन को लिस्ट किया था। वही, फोन को लेटेस्ट प्राइस 13,499 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।

Amazon दे रहा Nokia 6 पर 22 फीसदी का फ्लैट डिस्काउंट

दरअसल, ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर नोकिया 6 पर 22 फीसदी का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। यानी, फोन पर आपको सीधे 3,700 रुपये का फायदा होगा। हालांकि, नया नोकिया 6 खरीदने के लिए यूजर्स को 13,499 रुपये का भुगतान करना होगा। अमेजन नोकिया 6 स्मार्टफोन पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।

नोकिया 6 पर अधिकतम 10,512 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। यानी, आप अपने पुराने फोन के बदले नया नोकिया 6 को एक्सचेंज ऑफर में खरीद सकते हैं। इस तरह आपको नोकिया 6 सिर्फ 2,987 रुपये में मिल सकता है।

हालांकि, अगर आप 10,512 रुपये का डिस्काउंट चाहते हैं तो आपको किसी कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन एक्सचेंज में देना होगा।

इसे भी पढ़ें: Asus ने 17 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया ROG Strix लैपटॉप, जानें फीचर्स

Nokia 6 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 एक डुअल सिम के साथ आने वाला स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड नोगट के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, बाद में इसमें एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट दिया गया। 5.5 इंच वाली एचडी स्क्रीन के साथ आने वाले नोकिया 6 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

नोकिया 6 में तीन जीबी रैम के साथ 32 जीबी का स्टोरेज भी मिलता है। इसके अलावा 128 जीबी तक इसकी मेमोरी को कार्ड के जरिए से बढ़ा भी सकते हैं। वहीं, बैटरी की बात करें तो इसमें तीन हजार एमएएच की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :नोकिआनोकिया 6 2018
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमाइक्रोचिप, नोकिया, पेपाल, एप्लाइड मैटेरियल्स, गीकमाइंड्स के साथ समझौता, हजारों नौकरी और अरबों निवेश, अमेरिका यात्रा पर गए सीएम स्टालिन ने किए हस्ताक्षर

कारोबारNokia Layoffs Festive: त्योहारी सीजन से पहले नोकिया ने बड़ा झटका!, 14000 कर्मचारी बाहर होंगे, बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा, आखिर क्या है वजह

कारोबाररिलायंस जियो 5जी उपकरण के लिए नोकिया के साथ 1.7 अरब डॉलर का सौदा करने को तैयार

टेकमेनियासरकार की PLI योजना ने रोजगार के खोले दरवाजे, इस वित्तीय वर्ष देश में मोबाइल निर्माण में 1,50,000 नई नौकरियों की उम्मीद

टेकमेनियाएयरटेल अगस्त में शुरू करने जा रहा है 5जी सेवा, 'जिओ धन धना धन' को देगा कड़ी टक्कर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की