लाइव न्यूज़ :

Nokia 5.1 Plus की कीमत से उठा पर्दा, प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू, 1 अक्टूबर को होगी पहली सेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 24, 2018 18:30 IST

नोकिया 5.1 प्लस के लिए प्री बुकिंग नोकिया की ऑफिशियल साइट पर शुरू हो गई है। फोन की पहली बिक्री पर यूजर्स को कई ऑफर्स भी मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देNokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर ड्यूल कैमरा सेटअप हैनोकिया 5.1 प्लस में है हीलियो पी60 प्रोसेसरNokia 5.1 Plus स्मार्टफोन हकीकत में Nokia X5 का ग्लोबल अवतार है

नई दिल्ली, 24 सितंबर:नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अपने Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन की कीमत से पर्दा उठा दिया है। कंपनी नोकिया 5.1 प्लस फोन को भारतीय बाजार में 10,999 रुपये की कीमत के साथ उतारेगी। इस फोन की पहली बिक्री 1 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से होगी। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और नोकिया की अपनी वेबसाइट पर बेचा जाएगा। इस फोन को अगस्त महीने की शुरुआत में Nokia 6.1 Plus के साथ लॉन्च किया गया था।

Nokia 5.1 Plus कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

नोकिया 5.1 प्लस के लिए प्री बुकिंग नोकिया की ऑफिशियल साइट पर शुरू हो गई है। फोन की पहली बिक्री पर यूजर्स को कई ऑफर्स भी मिलेंगे। नोकिया 5.1 प्लस खरीदने पर Airtel ग्राहकों को 1800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है। Nokia 5.1 Plus को ग्लॉस ब्लैक और ग्लॉस मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। आप चाहें तो नोकिया की वेबसाइट से इस फोन प्री-ऑर्डर बुकिंग कर सकते हैं।

Nokia 5.1 Plus स्पेसिफिकेशन

नोकिया 5.1 प्लस में 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। Nokia 5.1 Plus में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। फोन 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। नोकिया ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन भी एंड्रॉयड पी अपडेट दिए जाने का वादा है।

Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोजीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है।

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.51x71.98x8.096 मिलीमीटर है।

टॅग्स :नोकियाएचएमडी ग्लोबलफ्लिपकार्टस्मार्टफोनएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की