लाइव न्यूज़ :

4,000mAh बैटरी वाला Nokia 2.3 लॉन्च, कम कीमत में जबरदस्त फीचर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 6, 2019 11:34 IST

ड्यूल रियर कैमरे के साथ HMD Global ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 2.3 को लॉन्च किया है। कंपनी के इस फोन को बजट कीमत में पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी का दावा है कि Nokia 2.3 की बैटरी दो दिन तक का बैकअप देगीनोकिया 2.3 स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

फिनलैंड की कंपनी HMD Global ने नया बजट स्मार्टफोननोकिया 2.3 (Nokia 2.3) को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा, बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि इस की बैटरी दो दिन तक का बैकअप देगी।

फिलहाल इसे मिस्त्र की राजधानी काहिरा में लॉन्च किया गया है। हालांकि जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी डीटेल..

Nokia 2.3 की कीमत

कंपनी ने नोकिया 2.3 की कीमत 109 यूरो जो भारतीय रुपयों में करीब 8600 रुपये होगी। इसे तीन कलर ऑप्शन चारकोल, सियान ग्रीन और सैंड में आता है।

Nokia 2.3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 2.3 स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। फोन में 2GB रैम के साथ क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो A22 SoC प्रोसेसर दिया गया है। फिलहाल ऐंड्रॉयड 9.0 पर काम करने वाले नोकिया 2.3 को ऐंड्रॉयड 10 का अपडेट भी मिलेगा।

स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया 2.3 में आपको 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है और साथ में 5W का चार्जर मिलता है।

टॅग्स :नोकियास्मार्टफोनमोबाइलएचएमडी ग्लोबल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की