लाइव न्यूज़ :

Jio लाया '2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर', 1 साल तक मिलेगा अनलिमिटेड फ्री सर्विस, Jio Phone भी मिलेगा फ्री

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 24, 2019 12:19 IST

Jio Happy New Year offer: जियो यूजर्स के लिए कंपनी ने '2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर' लेकर आई है। Jio के खास 2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर के तहत यूजर्स को 2020 रुपये में एक साल तक अनलिमिटेड सर्विसेज मिलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देJio यूजर्स के लिए कंपनी ने '2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर' लेकर आई हैऑफर के तहत जियो यूजर्स को 2020 रुपये में एक साल तक अनलिमिटेड सर्विसेज मिलेंगी

Jio Happy New Year offer: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने दूसरी कंपनियों की तरह दिसंबर की शुरुआत में ही अपने टैरिफ प्लान की कीमतों को बढ़ा दिया था। कंपनी ने अब अपने यूजर्स को नए साल का शानदार ऑफर्स दे रही है। जियो यूजर्स के लिए कंपनी ने '2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर' लेकर आई है।

स्मार्टफोन के लिए Jio ऑफर

जियो के खास 2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर के तहत यूजर्स को 2020 रुपये में एक साल तक अनलिमिटेड सर्विसेज मिलेंगी। 2020 रुपये का पेमेंट करने पर इस ऑफर में यूजर्स को एक साल के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोज 1.5 जीबी 4G डेटा, रोज के 100 SMS और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस ऑफर की वैलिडिटी पूरे 365 दिन है।

कीमत

2020 रुपये

वॉयस कॉलअनलिमिटेड
डाटा1.5GB रोजाना
SMS100 रोजाना
जियो ऐप्सफ्री
वैलिडिटी365 दिन

JioPhone के लिए ऑफर्स

अगर आप जियो फोन खरीदना चाहते हैं, तो कंपनी का 2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर आपके लिए भी कुछ खास लेकर आया है। 2020 रुपये में यूजर्स को एक नया JioPhone दिया जाएगा और 12 महीने तक अनलिमिटेड सर्विसेज भी मिलेगी। जियो फोन यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा रोज 0.5 जीबी डेटा और एसएमएस दिए जाएंगे।

कीमत

2020 रुपये

वॉयस कॉलअनलिमिटेड
डाटा0.5GB रोजाना
SMS100 रोजाना
जियो ऐप्सफ्री
वैलिडिटी12 महीने

लिमिटेड टाइम के लिए है ऑफर

आपको बता दें कि जियो का यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए आया है और 24 दिंसबर से इसके बेनिफिट्स कस्टमर्स ले सकेंगे। हालांकि रिलायंस जियो के इस प्लान में भी नॉन-जियो नंबर्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग यूजर्स को नहीं मिलेगी।

रिलायंस जियो से जियो पर तो अनलिमिटेड कॉलिंग यूजर्स को मिलती है लेकिन बाकी नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए FUP लिमिट दी गई है और तय मिनट्स 365 दिन कॉलिंग के लिए दिए जाएंगे।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोजियो फोनन्यू ईयरटेलीकॉमस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की