लाइव न्यूज़ :

Motorola P30 Note स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें खासियत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 3, 2018 17:12 IST

Motorola P30 Note थोड़ा प्रीमियम और महंगा स्मार्टफोन है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देMotorola P30 Note एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 4.0 पर चलता हैफोन में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई हैMotorola P30 Note की कीमत करीब 20,700 रुपये से शुरू

नई दिल्ली, 3 सितंबर:लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने हाल ही में Motorola P30 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। जिसके बाद कंपनी ने अब एक और नया स्मार्टफोन Motorola P30 Note को चीनी बाजार में पेश किया है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन दिखने में मोटोरोला पी30 की तरह ही है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन में कुछ अंतर है। बता दें कि यह मोटोरोला पी सीरीज का दूसरा हैंडसेट है। 

देखा जाए तो Motorola P30 Note थोड़ा प्रीमियम और महंगा स्मार्टफोन है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ ही यह ट्रिपल कार्ड ट्रे के साथ आता है। वही, माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट दिया गया है।

Motorola P30 Note की कीमत

चीनी बाजार में Motorola P30 Note के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,700 रुपये) रखी गई है। जबकि 6 जीबी रैम वेरिएंट को 2,299 चीनी युआन (करीब 23,800 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। इस फोन को मर्करी ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। मोटोरोला पी30 नोट वर्टिकल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। स्मार्टफोन में फ्रंट पर डिस्प्ले नॉच है और मोटोरोला का लोगो निचले हिस्से पर है।

Motorola P30 Note स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला पी30 नोट में 6.2 इंच का (2246x1080 पिक्सल) फुल-एचडी+ 2.5 कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 636 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। फोन में रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। ड्यूल सिम Motorola P30 Note एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित जेडयूआई 4.0 पर चलता है।

कैमरे की बात करें तो मोटोरोला पी30 नोट में बैक साइड में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह f/1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वही, फोन के फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह f/2.0 अपर्चर वाला है। मोटोरोला पी30 नोट की बैटरी 5,000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156x76x8.39 मिलीमीटर है और वजन 198 ग्राम।

टॅग्स :मोटोरोलालेनोवोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए