लाइव न्यूज़ :

पॉपुलर Moto RAZR फोल्डेबल स्मार्टफोन इस साल होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 21, 2019 18:23 IST

मोटोरोला कंपनी अपने पॉपुलर फोन Moto Razr को एक बार फिर नए डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ पेश करने वाली है। फोन को इस साल दिसंबर तक लॉन्च किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देMoto RAZR तस्वीरों में फोन को फोल्डेबल स्क्रीन डिजाइन के साथ देखा गयाफोन में अंदर की तरफ 6.2 इंच का OLED पैनल दिया गया है

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola अपने आने वाले फोन Moto Razr को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। यह फोन फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आने की खबर है। अभी हाल ही में इस फोन से जुड़ी कई खबरें सामने आ चुकी है। वहीं, फोन के फिर से एक बार लॉन्च किए जाए की खबरें भी सामने आई है।

इससे कुछ महीनों पहले इस फोन की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं। इन तस्वीरों में फोन को फोल्डेबल स्क्रीन डिजाइन के साथ देखा गया था। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन को यूरोप में इस साल दिसंबर या अगले साल जनवरी तक लॉन्च करने वाली है।

Moto RAZR

हालांकि यह नया फोल्डेबल Moto RAZR फोन सैमसंग और हुआवे स्मार्टफोन की तुलना में निश्चित रूप से सस्ता होगा, लेकिन यह निश्चित रूप से टॉप-टियर नॉन-फोल्डिंग स्मार्टफोन्स की तुलना में अधिक महंगा है। हमें यह देखना होगा कि यह यूजर्स के सामने कैसा रहेगा।

Moto RAZR के अनुमानित फीचर्स

फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर पहले कई लीक्स आ चुकी हैं। लीक्स की मानें तो फोन में अंदर की तरफ 6.2 इंच का OLED पैनल दिया गया है। स्क्रीन का रेजॉलूशन 876X2142 पिक्सल हो सकता है। फोन में बाहर तरफ एक छोटी स्क्रीन भी मौजूद है। हालांकि इसमें ज्यादा फंक्शन होंगे, लेकिन कॉल के साथ ही यहां जरूरी नोटिफिकेशन्स को देखा जा सकेगा। रेजॉलूशन की बात करें तो फोन का आउटर डिस्प्ले 600X800 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आएगा। बाहर की तरफ मौजूद इस स्क्रीन की साइज क्या होगी इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

Moto RAZR

मोटो रेजर फोल्डेबल फोन के फ्रंट सक्रीन के नीचे एक कैमरा दिया गया है। सेल्फी और नॉर्मल फटॉग्रफी के लिए इसी कैमरे का इस्तेमाल होगा। फोन 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज वेरियंट में आ सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 एसओसी प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 2.2 GHz पर काम करेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 27 वॉट की पावर चार्जिंग के साथ 2,730 mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Moto RAZR की ये होगी कीमत

अगर अफवाहों पर विश्वास किया जाए, तो आपको इस डिवाइस को खरीदने के लिए कम से कम €1,500 (लगभग 1,20,000 रुपये) खर्च करने होंगे। फिलहाल फोन के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

टॅग्स :मोटोरोलास्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की