लाइव न्यूज़ :

Moto P30 स्मार्टफोन लॉन्च, 6 GB रैम और ड्यूल रियर कैमरे से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 16, 2018 17:45 IST

मोटो पी30 का आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। मोटो पी30 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, यह फोन एंड्ऱॉयड 8.0 ओरियो आधारित ZUI 4.0 पर काम करता है।

Open in App
ठळक मुद्देमोटोरोला पी30 स्मार्टफोन में डिस्प्ले पर iPhone X जैसा नॉच दिया गया हैMoto P30 में है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसरइस साल के अंत तक Android Pie सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा

नई दिल्ली,16 अगस्त:  लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto P30 को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज सेगमेंट में चीन में लॉन्च किया है। मोटोरोला पी30 स्मार्टफोन में डिस्प्ले पर iPhone X जैसा नॉच दिया गया है। यह फोन दिखने में भी आईफोन एक्स जैसा दिखता है। फोन की खासियत की अगर बात करें तो मोटो पी30 का आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। मोटो पी30 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, यह फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ZUI 4.0 पर काम करता है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने के फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

मोटोरोला ने फोन के लॉन्च के अलावा, उन फोन्स के नाम की भी जानकारी दी है जिन्हें इस साल के अंत तक Android Pie सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। मोटो पी30 को चीन में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Moto P30 की कीमत और उपलब्धता

चीनी बाजार में मोटो पी30 के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 चीनी युआन (लगभग 21,400 रुपये) रखी गई है। वही, मोटो पी30 के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,400 रुपये) है। 15 सितंबर से चीन में Moto P30 बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा।

Moto P30 के स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला का यह हैंडसेट 6.2 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2246 पिक्सल है। Moto P30 का आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। बेहतर परफॉर्मेंस के 1.8GHz ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम मिलेगी। मोटो पी30 64 जीबी और 128 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। ड्यूल सिम वाला मोटो पी30 4G एलटीई स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।

फोटोग्राफी के लिए Moto P30 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा, जिसका अर्पचर एफ/1.8 है। दूसरा सेंसर 5मेगापिक्सल का होगा जिसका अर्पचर/2.2 है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश और फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। रियर कैमरा के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

कनेक्टिविटी के लिए Moto P30 में ड्यूल-बैंड वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 एलई, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएमका ऑडियो जैक मिलेगा। अब बात मोटो पी30 की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है- 155.5x75.95x7.69 एमएम। Moto P30 का वजन 170 ग्राम से कम है। Moto Z3, Moto Z3 Play, Moto Z2 Force Edition, Moto Z2 Play, Moto X4, Moto G6, Moto G6 Play, Moto G6 Plus स्मार्टफोन को जल्द ही Android Pie सॉफ्टवेयर अपडेट मिल जाएगा।

टॅग्स :मोटोरोलालेनोवोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए