लाइव न्यूज़ :

मोबाइल फटने से बुजुर्ग की मौत, भूल कर भी न करें ये 10 काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 3, 2019 16:03 IST

इधर कुछ महीनों से मोबाइल फटने की कई घटनाएं घट रही हैं। इनमें ब्रांडेड से लेकर फीचर फोन तक शामिल हैं। अगर आप ऐसी घटनाओं से बचना चाहते हैं तो कुछ बातों का ख्याल रख कर आप ऐसे घटनाओं से बच सकते हैं। स्मार्टफोन से जुड़े ये 10 काम भूल कर भी कभी न करें।

Open in App

बीते कुछ महीनों में मोबाइल फटने से हुई मौतों की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक 60 साल के बुजुर्ग की मौत मोबाइल फटने से हुई है। किशोर सिंह नाम का यह शख्स अपना मोबाइल बनियान की जेब में रखकर सो रहा था। तभी अचानक रात ढाई बजे उनकी आंख खुली तो कपड़े में आग लगी हुई थी और ऐसा फटने से हुआ था। गौर करें तो इधर कुछ महीनों से मोबाइल फटने की कई घटनाएं घट रही हैं। इनमें ब्रांडेड से लेकर फीचर फोन तक शामिल हैं। अगर आप ऐसी घटनाओं से बचना चाहते हैं तो कुछ बातों का ख्याल रख कर आप ऐसे घटनाओं से बच सकते हैं। स्मार्टफोन से जुड़े ये 10 काम भूल कर भी कभी न करें:

फोन को तकिए के नीचें न रखें

भूल कर भी फोन को कभी तकिए के नीचे रखकर न सोएं। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। मोबाइल को तकिए के नीचे रखने से उसका टेंपरेचर बढ़ जाता है और उस पर दबाव पड़ता है।

डुप्लीकेट चार्जर न करें इस्तेमाल 

अपने फोन को हमेशा ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें। डुप्लीकेट या किसी दूसरे कंपनी का चार्जर फोन की बैटरी और फोन दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

लोकल या डुप्लीकेट बैटरी का इस्तेमाल न करें

ध्यान रहे कि हमेशा फोन की कंपनी का ही बैटरी इस्तेमाल करें। फोन मे कभी भी सस्ती, लोकल और बेकार क्वालिटी की बैटरी फोन में न लगाएं।

फोन को सीधी धूप से बचाएं

ज्यादातर समय फोन को चार्ज पर लगाते वक्त लोगों को ध्यान नहीं होता है कि उसपर सीधी धूप तो नहीं पड़ रही। बता दें कि फोन पर सीधी धूप लगने से फोन डैमेज हो सकता है।

लोकल मोबाइल सर्विस सेंटर पर न करवाएं रिपेयर

अगर आपका फोन खराब हुआ है तो किसी भी लोकल शॉप्स से रिपेयर ना करवाएं। कोशिश करें कि फोन कंपनी के ऑथेंटिक सर्विस सेंटर पर ही फोन की मरम्मत कराएं। वहां ओरिजनल पार्ट्स भी मिल जाते हैं।

शर्ट या पैंट के पॉकेट में न रखें फोन

Mobile

कभी भी मोबाइल को शर्ट, टी-शर्ट या बनियान की सामने वाली जेब में नहीं रखना चाहिए। हार्ट के पास मोबाइल फटने से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। साथ ही सेलफोन रेडिएशन भी एक बड़ा खतरा हो सकता है।

कार चार्जिंग अडॉप्टर्स से अवॉइड करें चार्ज करना

फोन को कार चार्जिंग अडॉप्टर से चार्ज करने से बचें। इसे इमरजेंसी में ही इस्तेमाल करें, लेकिन इससे हमेशा चार्ज नहीं करना चाहिए।

फोन गर्म होने पर न करें यूज

अगर लगातार यूज करने के चलते फोन काफी गर्म हो गया हो तो थोड़ी देर उसे नॉर्मल हो जाने दें। गर्म होने पर उसे लगातार यूज न करते रहें।

सस्ता पावर बैंक इस्तेमाल करने से बचें

पावर बैंक का इस्तेमाल अब जरूरत बन चुका है। ऐसे में फोन को कभी सस्ते पावर बैंक से चार्ज न करें। यह आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकता है। हमेशा ब्रांडेड कंपनियों के पावर बैंक यूज करें।

फोन को रातभर न करें चार्ज

कई लोगों की आदत रातभर के लिए फोन को चार्जिंग पर लगा देने की होती है, ऐसा किसी भी सूरत में न करें। यह फोन और बैटरी दोनों के लिए हानिकारक होता है।

टॅग्स :मोबाइलस्मार्टफोनटिप्स एंड ट्रिक्सपावर बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की