लाइव न्यूज़ :

Micromax Spark Go 4जी वोल्ट स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 3,999 रुपये

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 26, 2018 11:36 IST

Micromax Spark Go स्मार्टफोन की खास बात है कि यह स्प्रेडट्रम एससी 9832ई प्रोसेसर, फ्लैश के साथ फ्रंट और रियर कैमरे व 4जी वीओएलटीई जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक्रोमैक्स स्पार्क गो में फ्लैश से लैस फ्रंट व रियर कैमरे हैंMicromax Spark Go एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलता हैयह फोन फ्लिपकार्ट पर बिकेगा

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर: घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax ने अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन स्पार्क गो लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स स्पार्क गो स्मार्टफोन को बजट कैटेगरी में पेश किया है। आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलने वाले इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। Micromax Spark Go स्मार्टफोन की खास बात है कि यह स्प्रेडट्रम एससी 9832ई प्रोसेसर, फ्लैश के साथ फ्रंट और रियर कैमरे व 4जी वीओएलटीई जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Micromax Spark Go की कीमत

भारतीय बाजार में माइक्रोमैक्स स्पार्क गो की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। 26 अक्टूबर से इस स्मार्टफोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। कंपनी ने इसे दो कलर वेरिएंट सिल्वर और रोज रंग में उपलब्ध कराया है। फोन के लिए Micromax ने Reliance Jio से हाथ मिलाया है। फोन की खरीदारी पर ग्राहकों को 25 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा दिया जाएगा।

Micromax Spark Go स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स स्पार्क गो में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में स्प्रेडट्रम एससी9832ई चिपसेट के साथ माली टी720 जीपीयू मौजूद है। ड्यूल सिम सपोर्ट वाला Micromax Spark Go स्मार्टफोन 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए माइक्रोमैक्स स्पार्क गो में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट पर सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन का रियर कैमरा फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। पावर देने के लिए फोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 145x72.8x9.7 मिलीमीटर है।

टॅग्स :माइक्रोमैक्सफ्लिपकार्टस्मार्टफोनजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की