लाइव न्यूज़ :

Upcoming phones in june 2019: जून में भारत आ रहे हैं ये प्रीमियम स्मार्टफोन्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 18, 2019 08:38 IST

आने वाले फोन्स में Realme के स्मार्टफोन्स से लेकर Samsung, Xiaomi के स्मार्टफोन शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इस फोन्स की पूरी डिटेल...

Open in App

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने जून में कई स्मार्टफोन बैंड अपने डिवाइस को लॉन्च करने वाले हैं। बीते कुछ दिनों में कुछ स्मार्टफोन्स से पर्दा उठ चुका है, वहीं कुछ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले फोन लॉन्च होने वाले हैं।

आने वाले फोन्स में Realme के स्मार्टफोन्स से लेकर Samsung, Xiaomi के स्मार्टफोन शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इस फोन्स की पूरी डिटेल...

Nokia X71 (नोकिया एक्स 71) 

नोकिया जून में इस फोन को लॉन्च कर सकती है। फोन में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 6.39 इंच की प्योरडिस्प्ले स्क्रीन मिलेगी। साथ ही में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48एमपी का प्राइमरी, 5 एमपी का सेकेंडरी और 8 एमपी का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर वाला कैमरा मिलेगा। वहीं फोन में 16 एमपी का डिस्प्ले होल में 16 एमपी का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा।

Nokia X71

इस फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। इस फोन की बैटरी 3,500 एमएएच की है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Realme X (रियलमी एक्स) 

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी इस महीने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। बता दें कि चीन में इस फोन को पहले लॉन्च किया जा चुका है। चीन में लॉन्च हो चुके रियलमी एक्स के मुताबिक,  इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी एमोल्ड डिस्प्ले है।

Realme X

सबसे आकर्षक इसका पॉप अप सेल्फी कैमरा है, जो 16 मेगापिक्सल का है। वहीं, इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मेमोरी है।

Samsung Galaxy A80 (सैमसंग ए80) 

सैगसंग ने अप्रैल में थाइलैंड में रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा के साथ फुल स्क्रीन डिस्प्ले वाला गैलेक्सी ए80 लॉन्च किया था। वहीं उम्मीद है कि इस फोन को अब भारत में पेश किया जा सकता है। इस फोन की कीमत 50,000 रुपये से कम होगी। जैसे ही यूजर कैमरा ऐप में सेल्फी मोड सलेक्ट करेगा, वहीं, बैक साइड में इसके तीन कैमरे होंगे जो रोटेशन के साथ पॉप-अप फीचर के साथ होंगे।

Samsung Galaxy A80

फोन में 48 एमपी का प्राइमेरी सेंसर, 8 एमपी का सेंकेंडरी और एक 3डी सेंसर मिलेगा। फोन के सबसे अहम फीचर यानी कैमरे की। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला रोटेटिंग कैमरा है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में एक 3डी डेप्थ कैमरा भी है।

इस फोन में ‘intelligent battery' फीचर है। इसके बारे में कहना है कि यह यूजर के रूटीन के आधार पर बैटरी लाइफ को ऑप्टिमाइज करता है। यह 25 वॉट की सुपर फास्ट चार्जिंग टेक के साथ आती है।

Xiaomi K20 (शाओमी के20) 

शाओमी के20 स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी इस सीरीज में दो फोन लॉन्च करेगी Xiaomi K20 Xiaomi और K20 Pro। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इन दोनों फोन्स को एक साथ लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

Xiaomi K20

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी ने अपने दोनों फोन में 20 मेगापिक्सल का पॉपअप सेल्फी कैमरा दिया है, वहीं मजबूत बैकअप के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी है। जबकि वनप्लस 7 प्रो में 16 मेगापिक्सल का पॉपअप सेल्फी कैमरा मौजूद है। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच का एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। साथ ही कंपनी ने इसमें क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 एसओसी का इस्तेमाल किया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक पैनल पर एआई क्षमता से लैस तीन कैमरा सेटअप है, जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं रेडमी के20 और के20 प्रो के स्पेसिफिकेशन लगभग एक समान हैं अंतर सिर्फ प्रोसेसर का है। रेडमी के20 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 का इस्तेमाल किया है। हालांकि भारत में इन फोन की कीमत क्या होगी, उसकी जानकारी नहीं है।

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलफोनशाओमीरियलमीसैमसंग गैलेक्सी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की