लाइव न्यूज़ :

4TB स्टोरेज और 45 दिन का बैटरी बैकअप देने वाला Lenovo Z5 इस दिन होगा लॉन्च

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 31, 2018 07:22 IST

Lenovo Z5 दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होने वाला जिसमें 4टीबी स्टोरेज मौजूद होगी।

Open in App
ठळक मुद्देLenovo ने वीबो के ज़रिए 5 जून को इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है

नई दिल्ली, 30 मई: पिछले काफी दिनों से लेनोवो अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lenovo Z5 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। लेनोवो जेड 5 से जुड़ें अब तक कई टीजर लीक हो चुके हैं जिसमें यह साफ हो चुका है कि यह फोन कंपनी का प्रीमियम डिवाइस होने वाला है। कंपनी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस स्मार्टफोन को चीन की राजधानी बीजिंग में 5 जून को एक इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। 

बता दें कि Lenovo Z5 दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होने वाला जिसमें 4टीबी स्टोरेज मौजूद होगी। इससे पहले आई खबरों में यह दावा  किया जा रहा था कि लेनोवो जेड5 को 14 जून को लॉन्च किया जाएगा लेकिन अब कंपनी ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट से इस इवेंट का ब्योरा दिया है। जिसमें  कन्फर्म कर दिया है कि Lenovo Z5 को 5 जून को  सुबह 11.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Jio के इस ऑफर में मिलेगा हर महीने 100Mbps ब्रॉडबैंड, कॉल, वीडियो, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान

इस स्मार्टफोन के 4टीबी इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा इसकी एक और खास बात यह है कि इसमें बिना बेजल वाली डिस्प्ले होगी। वहीं, फोन के टीजर से ऐसा लग रहा है कि लेनोवो जेड5 में फ्रंट कैमरा नहीं होगा, बल्कि रियर में एक फ्लिप कैमरा होगा जिसे फ्लिप करके सेल्फी ली जा सकेगी।

इसे भी पढ़ें: Nokia 2.1, 3.1 और 5.1  नए फीचर्स और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च, मिलेगा Android P अपडेट

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Lenovo Z5 में AI बेस्ड ड्यूल रियर कैमरा होगा और इस फोन में 2,000 एचडी फिल्मस के साथ 1,50,000 गानों और 1 मिलियन फोटोज को सेव किया जा सकेगा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन की बैटरी 45 दिनों तक चलेगी।

टॅग्स :लेनोवोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए