लाइव न्यूज़ :

अभी तक नहीं खरीद पाए हैं Jio Phone 2, तो आज है बेहतरीन मौका, यहां शुरू होगी फ्लैश सेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 7, 2019 11:32 IST

Reliance Jio अपने जियो फोन 2 को आज एक बार फिर से फ्लैश सेल में उपलब्ध करने वाला है। जियो फोन की यह सेल दोपहर 12 बजे होगी। इस सस्ते फीचर फोन को खरीदने के लिए आपको कंपनी के आधिकारिक साइट Jio.com पर जाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनए जियो फोन में फिजिकल क्वैर्टी कीपैड हैJioPhone 2 में WhatsApp, Facebook और YouTube इस्तेमाल की सुविधाक्ववार्टी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है

रिलायंस कंपनी के सबसे सस्ते फीचर फोन और यूजर्स की ओर से खूब पसंद किए जाने वाले Jio Phone 2 को अगर अभी तक आप नहीं खरीद पाएं हैं तो आज आपके पास एक शानदार मौका है। Reliance Jio अपने जियो फोन 2 को आज एक बार फिर से फ्लैश सेल में उपलब्ध करने वाला है। जियो फोन की यह सेल दोपहर 12 बजे होगी। इस सस्ते फीचर फोन को खरीदने के लिए आपको कंपनी के आधिकारिक साइट Jio.com पर जाना होगा। जियो के इस फीचर फोन की खासियत है कि इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो 'स्मार्टफोन' में होते हैं।

बता दें कि Reliance Jio ने इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी ने जियो फोन को लॉन्च किया था। Jio Phone 2 कंपनी के पुराने जियो फोन का अपग्रेड वर्जन है जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था।

फीचर फोन की इंटरनल स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं आप

जियो ने अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए एक स्मार्ट फीचर फोन को लॉन्च किया था। फोन में 512 एमबी की रैम और 4 जीबी की स्टोरेज मौजूद हैं। लेकिन आप चाहें तो फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। क्ववार्टी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। जियोफोन 2 KaiOS पर रन करता है और फोन को पावर देने के लिए 2,000 mAh की बैटरी मौजूद है। फोन की बैटरी 15 दिन तक स्टैंडबाय टाइम देती है।

Jio Phone 2 की ये हैं दूसरी बड़ी खूबियां

जियो फोन 2 एक ड्यूल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। जियो फोन की तरह इसमें भी वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है। बता दें कि जियो ने हाल ही में जियो फोन के लिए Google Assistant को पेश किया था।

गूगल असिस्टेंट की मदद से यूजर्स केवल अपनी आवाज से फोन में म्यूजिक प्ले करने के अलावा, मौसम की जानकारी, लेटेस्ट न्यूज और कई सारे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जियोफोन 2 में यह सुविधा और हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। फोन में 4 नैविगेशन बटन हैं जो ब्लैकबेरी के फोन्स की तरह डिजाइन किए गए हैं। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं।

Jio Phone 2 की कीमत और ऑफर

भारतीय बाजार में जियो फोन 2 को 2,999 रुपये में बेचा जा रहा है। कंपनी ने Jio Phone 2 के लिए 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये के प्लान भी जारी किए हैं। अगर आप जियो फोन 2 को खरीद नहीं पाते तो आप कंपनी के पहले फीचर फोन Jio Phone को खरीद सकते हैं।

टॅग्स :जियो फोनफीचर फोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

कारोबारIPL JioHotstar 2025: बाप रे बाप, 14 फरवरी को लॉन्च और 10 करोड़ सब्सक्राइबर्स?, जियो हॉटस्टार ने तोड़े सभी आंकड़े

कारोबारJio customers: 80000000 मोबाइल ग्राहक, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो, जानें अन्य का हाल

कारोबाररिलायंस जियो और SES को भारतीय अंतरिक्ष रेगुलेटर की अनुमति, अब मिलेगी अंतरिक्ष में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा

ज़रा हटकेVIDEO: ऑफिस के माहौल से तंग आकर नौकरी को कर दिया गुडबाय, फिर फेयरवेल पार्टी रखकर ढोल की थाप पर किया डांस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की